फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Balakot air strike: Rajasthan minister raises questions, asks where are bodies?

एयर स्ट्राइक पर राजस्थान सरकार के मंत्री ने पूछा- 300 आतंकी कौन गिनने गया?

Thu, 28 Mar 2019 06:11 PM IST
विवेक शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक शुक्ला Updated Thu, 28 Mar 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
Balakot air strike: Rajasthan minister raises questions, asks where are bodies?
काग्रेस नेता लाल चंद कटारिया - फोटो : ani

बालाकोट में भारतीय वायु सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक पर राजनीति जारी है।  राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने अब इस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बीजेपी से एयर स्ट्राइक के सबूत मांगे हैं। 

विज्ञापन

 


कटारिया ने एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए भाजपा से सवाल किए कि पाकिस्तान में तीन सौ आदमी किसने देखे और कौन गिनने गया था ? उन्होंने आगे कहा कि पुलवामा में हमारे 40 सैनकों की शहादत पर पूरे देश गमगीन था।

विज्ञापन


जवानों के पार्थिव शरीर को हर देशवासी ने नम आंखों से विदाई दी थी, मगर बालाकोट में 300 आंतकियों के शव अब तक नहीं दिखाई दिए। कटारिया ने कहा कि भाजपा को पूरे देश को वीडियो दिखाना चाहिए और बताना चाहिए कि आखिर 300 आतंकियों के शवों को कहां दफनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि भारतीय वायु सेना ने बीती 26 फरवरी को पाकिस्तान स्थित बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों को नष्ट कर दिया था।


जिसके बाद से ही इसको लेकर सरकार और विपक्ष की राजनीतिक बयानबाजी जारी है बता दें कि कटारिया पहले ऐसे शख्स नहीं हैं जिन्होंने एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए हैं। उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और हाल ही में सैम पित्रोदा भी इसी तरह के बयान दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed