{"_id":"63bfd72b122edf49b253cd7f","slug":"bajrang-dal-worker-dead-body-found-in-netrawati-river-mangaluru-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bajrang Dal: मेंगलुरु की नेत्रावती नदी में मिली बजरंग दल कार्यकर्ता की लाश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bajrang Dal: मेंगलुरु की नेत्रावती नदी में मिली बजरंग दल कार्यकर्ता की लाश
Thu, 12 Jan 2023 03:17 PM IST
नितिन गौतम
मेंगलुरु, अमर उजाला न्यूज डेस्क
मेंगलुरु, अमर उजाला न्यूज डेस्क
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 12 Jan 2023 03:17 PM IST
सार
Bajrang Dal: गुरुवार को बंतवाल तालुक में नेत्रावती नदी में राजेश पुजारी का शव बरामद हुआ। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक के मेंगलुरु में एक बजरंग दल कार्यकर्ता की लाश नेत्रावती नदी में मिली है। स्थानीय लोगों ने पुराने पानेमंगलुरु पुल पर एक बाइक को लावारिस हालत में देखा था। जिसके बाद पुलिस ने नदी में तलाश की तो बजरंग दल कार्यकर्ता की लाश नदी में पाई गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खबर के अनुसार, दक्षिण कन्नड़ जिले के बंतवाल तालुक के सजिपा इलाके के निवासी राजेश पुजारी एस (36 वर्ष) बजरंग दल के कार्यकर्ता थे। गुरुवार को बंतवाल तालुक में नेत्रावती नदी में राजेश पुजारी का शव बरामद हुआ। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि कर्नाटक का मंगलुरु जिला सांप्रदायिक हिंसा के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है और यहां पहले बजरंग दल कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले सामने आए हैं। साल 2015 में भी एक बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया था। हत्या के इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद अनीस, मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद इलियास और मोहम्मद अब्दुल राशिद को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन