{"_id":"64578ee28d262cabb0073856","slug":"bajrang-dal-row-vhp-will-recite-countrywide-hanuman-chalisa-on-may-9-congress-on-backfoot-over-this-issue-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bajrang Dal Row: कांग्रेस को बजरंग दल का विरोध पड़ा भारी! नौ मई को देशव्यापी हनुमान चालीसा का पाठ करेगी VHP","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bajrang Dal Row: कांग्रेस को बजरंग दल का विरोध पड़ा भारी! नौ मई को देशव्यापी हनुमान चालीसा का पाठ करेगी VHP
Sun, 07 May 2023 05:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 07 May 2023 05:13 PM IST
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक चुनाव घोषणा पत्र में बजरंग दल (Bajrang Dal) पर प्रतिबंध लगाने की बात कहना कांग्रेस के लिए भारी पड़ रहा है। कांग्रेस की इस घोषणा का शुरू हुआ विरोध अब भी जारी है और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) इसे देश के दूसरे राज्यों तक ले जाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
संगठन ने घोषणा की है कि वह आगामी मंगलवार (नौ मई) को देश के सभी मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ का आयोजन करेगी। इसके जरिए वह कांग्रेस के बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने और उसकी पीएफआई जैसे आतंकी संगठन से तुलना करने के निर्णय का विरोध करेगी और उसे 'सद्बुद्धि' आने की प्रार्थना करेगी।
विज्ञापन
विहिप के महामंत्री मिलिंद परांडे ने रविवार को एक संदेश जारी करते हुए कहा है कि कांग्रेस नेताओं को यह समझना चाहिए कि बजरंग दल पूरे देश में गौ रक्षा अभियान का काम कर रहा है। इसके अलावा वह सांस्कृतिक जागरण, कन्याओं के निःशुल्क विवाह और अन्य सामाजिक कार्यों में लगा हुआ है। इसके बाद भी वह बजरंग दल की तुलना पीएफआई जैसे आतंकी संगठन से कर रहा है तो इससे स्पष्ट होता है कि उसकी मंशा सही नहीं है। संगठन ने कांग्रेस से बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के निर्णय को वापस लेने और अपने कर्नाटक चुनाव घोषणा पत्र को प्रतिबंधित करने की मांग की है।
विज्ञापन