चिदंबरम को जमानत: कांग्रेस ने कहा- सत्यमेव जयते, भाजपा बोली- भ्रष्टाचार उत्सव मना रहा विपक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम को जमानत देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का बुधवार को स्वागत करते हुए कहा कि आखिरकार सत्य की जीत हुई है। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि आखिरकार सच की जीत हुई। सत्यमेव जयते।
चिदंबरम के पुत्र और कांग्रेस सांसद कार्ति ने पिता को जमानत मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि आखिर 105 दिनों के बाद जमानत मिल गई। दूसरी तरफ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि न्याय में देरी अन्याय है। यह काफी पहले ही मिलना चाहिए था।
पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी चिदंबरम को जमानत मिलने का स्वागत किया और कहा कि लंबी प्रतीक्षा के बाद यह हुआ है।
न्यायमूर्ति आर. भानुमति की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने बुधवार को 74 वर्षीय पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री को जमानत दी। सीबीआई ने 21 अगस्त को आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में 16 अक्टूबर को उन्हें गिरफ्तार किया था।
कांग्रेस भ्रष्टाचार का उत्सव मना रही है :भाजपा
भाजपा ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने पर बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता जमानत पर बाहर आने वालों के क्लब में शामिल हो गए हैं और धन शोधन मामले में पूर्व मंत्री को जमानत मिलने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भ्रष्टाचार का उत्सव मनाने का उदाहरण है। विपक्षी पार्टी पर चुटकी लेते हुए इस संदर्भ में भाजपा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का जिक्र भी किया।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्वीट में कहा कि कांग्रेस द्वारा भ्रष्टाचार का उत्सव मनाने का यह उदाहरण है। अंतत: चिदंबरम भी जमानत पर बाहर आने वालों के क्लब में शामिल हो गए। चिदंबरम उस क्लब में शामिल हो गए जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राबर्ट वाड्रा, मोतीलाल बोरा, भूपेन्द्र हुड्डा और शशि थरूर आदि शामिल हैं।
So finally Chidambaram too joins the long list of “OOBC(Out On Bail Club)” in the Congress ..He joins the coveted Club,some members of which are:
— Sambit Patra (@sambitswaraj) December 4, 2019
1)Sonia Gandhi
2)Rahul Gandhi
3)Robert Vadra
4)Motilal Vohra
5)Bhupinder Hooda
6)Sashi Tharoor
Etc Etc https://t.co/VPVxcqzv4H