Jet Airways: ‘जमानत देने से नरेश गोयल की सेहत नहीं सुधरेगी, उन्हें मिल रहा बेहतर इलाज’; कोर्ट की सख्त टिप्पणी
Jet Airways: अदालत ने कहा है कि नरेश गोयल को फिलहाल सर्वोत्तम इलाज मिल रहा है। कोर्ट ने इस संभावना से भी इनकार किया कि गोयल को रिहा करने से उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की मुश्किलें थमती नजर नहीं आ रही। मुंबई की एक अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज करने के बाद इसकी वजह भी बताई है। कोर्ट का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट को देखते हुए यह संकेत नहीं मिला कि गोयल को रिहा करने से उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। कोर्ट के अनुसार उन्हें पहले से ही अपनी पसंद के अस्पताल में सर्वोत्तम इलाज मिल रहा है। बता दें कि विशेष न्यायाधीश एम जी देशपांडे ने 10 अप्रैल को 74 वर्षीय गोयल की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। याचिका में कहा गया था कि वह कई बीमारियों से जूझ रहे हैं।
‘जमानत देने से स्वास्थ्य में सुधार नहीं होगा’
अदालत ने फरवरी 2024 में गोयल को जमानत देने से इनकार कर दिया था। उस समय उन्होंने इस आधार पर राहत मांगी थी कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। कोर्ट ने गोयल को अपनी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दी थी। जेट एयरवेज के संस्थापक ने अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी अपने स्वास्थ्य में गिरावट का हवाला देते हुए फिर से जमानत याचिका दायर की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। अदालत ने अपने विस्तृत आदेश में गोयल के कैंसर के बारे में चिंता व्यक्त की थी और उन्हें टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में इलाज कराने का विकल्प प्रदान किया था। कोर्ट ने कहा कि टाटा कैंसर अस्पताल में अनुभवी डॉक्टर्स की टीम मौजूद है। आगे कहा गया है कि मेडिकल रिपोर्ट को देखते हुए किसी भी डॉक्टर ने यह नहीं कहा कि उन्हें जमानत देने से उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा।
‘गोयल को सर्वोत्तम इलाज मिल रहा है’
अदालत ने मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि अगर नरेश गोयल को रिहा कर दिया गया, तो उनके स्वास्थ्य के बिगड़ने की पूरी संभावना है। उन्हें पहले से ही सर्वोत्तम उपचार मिल रहा है।
सितंबर 2023 में गिरफ्तार हुए थे गोयल
बता दें कि जेट एयरवेज के संस्थापक को सितंबर 2023 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने दावा किया था कि गोयल ने केनरा बैंक द्वारा जेट एयरवेज को दिए गए 538.62 करोड़ रुपये के कर्ज में हेराफेरी की थी।