फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   'Bahubali' film made in China, Asurah is a super flop

औंधे मुंह गिरा चीन का 'बाहुबली', सिनेमाघरों से 'असुरा' हुई बाहर

Wed, 18 Jul 2018 01:53 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Jul 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
'Bahubali' film made in China, Asurah is a super flop

चीन की अब तक की सबसे महंगी फिल्म 'असुरा' को निराशाजनक शुरुआत के बाद सिनेमाघरों से हटा दिया गया है। करीब 726 करोड़ रुपए (113 मिलियन डॉलर यानी 75 करोड़ युआन) की लागत से बनाई गई चीन की सबसे महंगी फिल्म 'असुरा' रिलीज होते ही बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। खबर है कि फ्लॉप होते देख इस फिल्म को ओपनिंग वीकेंड पर ही वहां के सिनेमाघरों से हटा भी लिया गया है।

विज्ञापन


चीन की यह फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड पर मात्र 50 करोड़ रुपए (5 करोड़ युआन) से भी कम की कमाई की। इस फिल्म की तुलना यदि हम भारत की सबसे महंगी फिल्म 'बाहुबली 2' से करें तो यह फिल्म 250 करोड़ रुपए (36 मिलियन डॉलर) के बजट में तैयार की गई थी और इस फिल्म का दुनिया भर में फर्स्ट वीक कलेक्शन 860 करोड़ यानी 125 (मिलियन डॉलर) रुपए रहा था।
विज्ञापन


अलीबाबा पिक्चर्स की स्पेशल इफेक्ट वाली फैंटसी फिल्म 'असुरा' बौद्ध पौराणिक कथा से प्रेरित है, जो एक चरवाहे द्वारा पौराणिक स्वर्गीय साम्राज्य को हमले से बचाने की कहानी के इर्द-र्गिद घूमती है। रविवार को फिल्म के ऑफिशल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी गई कि फिल्म को रात 10 बजे तक सभी सिनेमाघरों से हटा लिया जाएगा। इस पोस्ट में कहा गया था, 'हम उन सभी लोगों से माफी चाहते हैं जो इस फिल्म को देखना चाहते थे, लेकिन उन्हें देखने का मौका मिल न सका।' बताया गया है कि इस फिल्म को बनाने में 6 साल लगे, जिसके विज़ुअल पर काफी अधिक खर्च किया गया था। इस फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स वाले 2400 सीन थे, जिसका रन टाइम 141 मिनट था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के सबसे प्रभावशाली यूज़र रिव्यू प्लैटफॉर्म (Douban) पर 'असुरा' को 3.1 रेटिंग दी गई थी। कहा जा रहा है कि फिल्ममेकर्स इस फिल्म पर दोबारा काम कर और इसमें सुधार कर इसे फिर से रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं। फिल्म अगर दूसरी बार भी अच्छा कारोबार नहीं करती है तो 10.5 करोड़ डॉलर के नुकसान के साथ यह फिल्म सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी असफल फिल्मों में शामिल हो जाएगी।


बताना चाहेंगे कि चीन की अब तक की बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की बात करें तो वे फिल्में 'असुरा' पर खर्च की गई लागत के आधे खर्च में ही तैयार की गई हैं। दुनिया भर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों के इतिहास पर नजर डालें तो चीन की यह फिल्म पांचवीं सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई है। Box Office Mojo वेबसाइट के मुताबिक, सुपर टॉप फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में 'सिनबाद: लेजंड ऑफ द सेवल सीज़' ($125 मिलियन डॉलर का नुकसान), जॉन कार्टर ($122 मिलियन डॉलर), किंग आर्थर: लेजंड ऑफ द सॉर्ड ($115 मिलियन डॉलर), मॉन्स्टर ट्रक्स ($109 मिलियन डॉलर) और असुरा ($106 मिलियन डॉलर) शामिल हैं।

देखिए असुरा फिल्म का ट्रेलर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed