फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Badruddin ajmal reacts on rahul gandhis bharat vyay yatra know more

Assam: 'राहुल से मिलने तो आते हैं लोग, पर चुनाव में वोट नहीं देते', भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बोले बदरुद्दीन

Fri, 05 Jan 2024 11:02 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारपेटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारपेटा Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 05 Jan 2024 11:02 AM IST
सार

असम के बारपेटा में एक सार्वजनिक बैठक में शामिल होने के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि इससे पहले राहुल ने 50 राज्यों का दौरा किया, जो कि बहुत अच्छा था। लेकिन चुनाव में उन्हें नतीजे क्या मिले, क्या वह इससे संतुष्ट हैं?

विज्ञापन
Badruddin ajmal reacts on rahul gandhis bharat vyay yatra know more
Badruddin Ajmal - फोटो : Social Media

विस्तार

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर टिप्पणी की है। बदरुद्दीन का मानना है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करंगे, लेकिन जनता कभी भी कांग्रेस को वोट नहीं देगी।
विज्ञापन


बदरुद्दीन ने कहा, 'राहुल गांधी नेहरू परिवार के बेटे हैं। वह किसी भी जगह जाते हैं तो लोगों की वहां भीड़ होती है। लोग उन्हें एक हिरो के तौर पर देखने आते हैं, लेकिन जनता उन्हें कांग्रेस के लिए वोट नहीं देगी। यह काम नहीं करेगा।'
विज्ञापन


असम के बारपेटा में एक सार्वजनिक बैठक में शामिल होने के बाद बदरुद्दीन ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, 'इससे पहले राहुल ने 50 राज्यों का दौरा किया, जो कि बहुत अच्छा था। लेकिन चुनाव में उन्हें नतीजे क्या मिले, क्या वह इससे संतुष्ट हैं?'
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल को ईडी द्वारा नोटिस जारी पर क्या बोले बदरुद्दीन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नोटिस जारी करने को लेकर पूछे गए सवाल पर बदरुद्दीन ने कहा, 'मोदी जी के पास दबाव बनाने के लिए कोई नई लाइन नहीं है। वे केजरीवाल और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को जेल में डाल देंगे।' उन्होंने कहा, 'यह इंडिया गठबंधन के लिए धमकी है। अगर आप शांत नहीं बैठ सकते तो हम एक-एक कर सभी को ईडी के पास भेज देंगे। वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं।'

भारत न्याय यात्रा के दौरान 14 राज्यों को किया जाएगा कवर
बता दें कि राहुल गांधी 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर के इंफाल से होगी और 20 मार्च को मुंबई में इसका समापन होगा। इस यात्रा के जरिए 14 राज्यों और 85 जिलों को कवर किया जाएगा। कांग्रेस की तरफ से भारत न्याय यात्रा की घोषणा करने पर पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य सबके लिए न्याय है।

वेणुगोपाल ने कहा, 'इस यात्रा के दौरान मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, एमपी, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र को कवर किया जाएगा।'


इससे पहले राहुल गांधी ने सात सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी, जिसमें कन्याकुमारी से श्रीनगर तक 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया गया था। इस यात्रा में 130 दिन का समय लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed