{"_id":"61e8d7fef3dfec72c73c91a1","slug":"bad-weather-in-north-india-13-trains-coming-to-delhi-late-know-which-trains-were-affected-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर: उत्तर भारत में बिगड़ा मौसम, दिल्ली आने वाली 13 ट्रेनें लेट, जानिए कौन-सी ट्रेनों पर पड़ा असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोहरे का कहर: उत्तर भारत में बिगड़ा मौसम, दिल्ली आने वाली 13 ट्रेनें लेट, जानिए कौन-सी ट्रेनों पर पड़ा असर
Thu, 20 Jan 2022 09:03 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 20 Jan 2022 09:03 AM IST
सार
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि जो ट्रेनें देरी से चल रही हैं उनमें हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, पुरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, गोरखपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, मुंबई-नई दिल्ली एक्सप्रेस, कानपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन
ट्रेन संचालन में कोहरा बाधा बना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर भारत में मौसम खराब होने व कोहरा छाने से ट्रेनों की आवाजाही पर बुरा असर पड़ रहा है। बुधवार को दिल्ली आने वाली 13 ट्रेनें लेट चल रही हैं।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि जो ट्रेनें देरी से चल रही हैं उनमें हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, पुरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, गोरखपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, मुंबई-नई दिल्ली एक्सप्रेस, कानपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ठंड के साथ कोहरे से बुरा हाल है। इस कारण शहर में ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। गोरखपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 2.30 घंटे देरी से चल रही है।
विज्ञापन
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, मप्र समेत कई राज्यों में छाया कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह 8.30 बजे देश के कई राज्य घने कोहरे की चादर में लिपटे रहे। इस कारण दृश्यता बहुत कम रह गई। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर दृश्यता 50 मीटर, पंजाब के अमृतसर में 50 मीटर, हरियाणा के करनाल व हिसार, यूपी के लखनउ, उत्तर पश्चिम मप्र के ग्वालियर, बिहार के पटना, पश्चिम बंगाल के कूच बिहार तथा असम के धुबरी में भी दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई।
विज्ञापन
जानिए कौन-कौन-सी ट्रेनें कितनी लेट
ट्रेन का नंबर व नाम कितने घंटे लेट
- 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 3.45
- 12397 भागलपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 3.30
- 12565 दरभंगा-नई दिल्ली 1.15
- 12555 गोरखपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 2.30
- 12451 कानपुर-नई दिल्ली श्रम शक्ति 2.30
- 12381 हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 1.45
- 12427 रीवा-आनंद विहार रीवा एक्सप्रेस 1.45
- 12225 आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस 1.15
- 12367 भागलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 1.30
- 12919 आंबेडकरनगर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 2.00
- 11057 मुंबई-नई दिल्ली दादर एक्सप्रेस 2.15
- 12779 विशाखापत्तनम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 2.30
- 12155 हबीबगंज-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 2.30