फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   baby selling racket sells new borns to doctors techie Rs 4 lakh each

डॉक्टर-इंजीनियरों को 4-4 लाख रुपये में बेच दिए गरीबों के बच्चे

Mon, 09 Oct 2017 01:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Mon, 09 Oct 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
baby selling racket sells new borns to doctors techie Rs 4 lakh each
new born baby dead
मुंबई की वडाला पुलिस एक ऐसे रैकेट का पर्दाफाश कर चुकी है जो गरीबों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनके बच्चों को खरीदकर ज्यादा पैसों में अमीरों को बेच दिया करता था। इस गिरोह को चलाने वाली महिला को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी थी। उसका नाम जूलिया था, उसपर व्हाट्सअप के जरिए अबतक सौ से ज्यादा नवजातों को बेच देने का आरोप है।
विज्ञापन


अब पुलिस ने बेचे गए तीन नवजात बच्चों को ढूंढ निकाला है। ये बच्चे दो डॉक्टर्स और एक इंजीनियर को चार-चार लाख रुपए में बेच दिए गए थे। 
विज्ञापन


वडाला पुलिस ने बच्चे बेचने वाले इस गिरोह का पिछले महीने पर्दाफाश किया था। तब जूलिया मुन्ना शेख नाम के शख्स से 20,000 रुपए में उसका बच्चा खरीदकर लाई थी, जिसको वह एक कपल को 1.5 लाख रुपए में बेचने वाली थी लेकिन उससे पहले ही पकड़ी गई। बच्चे के पिता ने पुलिस से कहा था कि उसपर एक लाख का कर्ज था जिसको चुकाने के लिए उसने बच्चा बेचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 100 से ज्यादा बच्चे बेच चुकी थी महिला, Whatsapp पर करती थी डील

खबर के मुताबिक, बंगलूरू के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 4.5 लाख में बच्चा खरीदा था वहीं डॉक्टर ने बच्चे के लिए जूलिया को चार लाख रुपए दिए थे। बता दें कि कई कारणों से भारत में गोद लेने की प्रक्रिया में काफी वक्त लगता है इसलिए लोग ऐसा रास्ता अपनाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed