फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baby born with rare heart disease, survives after surgery in Mumbai

मुंबई: दिल की बीमारी के साथ पैदा हुआ शिशु, 11 दिन की उम्र में हुई सफल सर्जरी

Thu, 29 Nov 2018 12:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 29 Nov 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Baby born with rare heart disease, survives after surgery in Mumbai
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

मुंबई में दिल की दुर्लभ बीमारी के साथ जन्मा शिशु एक बड़े ऑपरेशन के बाद अब खतरे से बाहर है। शिशु दिल में तीन चैंबर के साथ पैदा हुआ था। ऑपरेशन उस वक्त हुआ जब शिशु की आयु महज 11 दिन थी। यह ऑपरेशन पारेल के बीजे वाडिया अस्पताल में हुआ। 


loader

शिशु का नाम अवंतिका नैयर है। वह अब दो महीने की हो चुकी है।  इस बीमारी का नाम हाइपोप्लास्टिक लेफ्ट सिंड्रोम है, जिससे शरीर के अन्य अंगों तक रक्त की सप्लाई में परेशानी आती है। यह बीमारी 10 हजार में से 2 हजार बच्चों को प्रभावित करती है। 

अवंतिका का ऑपरेशन पीडियाट्रिक इंटरवेश्नल कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर श्रीपाल जैन ने किया है। डॉक्टर जैन का कहना है कि यह ऑपरेशन उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। उन्होंने कहा, "यह ऑपरेशन शिशु के दिल को रोके बिना किया गया। इसने हमें जटिलताओं से बचा लिया।" 

हालांकि ऑपरेशन के बाद अवंतिका की हालत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। उसके दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर अचानक से कम हो गए थे, और उसे ईसीएमओ की मदद से सपोर्ट दिया गया। यह एक तरह की आर्टिफिशल लंग सपोर्ट मशीन है। इस मशीन के सपोर्ट पर उसे करीब 36 घंटे तक रखा गया।

डॉक्टर का कहना है कि अवंतिका की हालत में जल्द ही सुधार हो गया और उसे तीन सप्ताह बाद ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई। लेकिन भविष्य में उसे ऐसे ही दो और ऑपरेशन से गुजरना पड़ सकता है।

अवंतिका की मां धान्या नैयर (32) का कहना है कि गर्भावस्था के 5 माह बाद ही उन्हें पता चल गया था कि उनके बच्चे का जन्म दिल की किसी बीमारी के साथ होगा। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें कहा था कि ऑपरेशन के बाद शिशु की बीमारी ठीक हो सकती है। करीब 4 साल पहले गर्भपात का सामना कर चुकी धान्या का कहना है, "हमने फैसला किया कि चाहे जो हो, हम अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed