फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Babri case: Special CBI court asks bjp leader Advani, Uma Bharti and all accused to appear on May 30

बाबरी केसः आडवाणी, उमा समेत सभी आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश होने का आदेश

Thu, 25 May 2017 04:23 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Thu, 25 May 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
Babri case: Special CBI court asks bjp leader Advani, Uma Bharti and all accused to appear on May 30
फाइल फोटो

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराने के षड्यंत्र के मामले में बीजेपी नेता लाल कृष्ण अडवाणी, केंद्रीय मंत्री उमा भारती और मुरली मनोहर जोशी को 30 मई से पहले कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। साथ ही, केस से जुड़े सभी आरोपियों को भी 30  मई को पेशी के लिए मौजूद रहना होगा। 

विज्ञापन

   
बता दें कि इन नेताओं के खिलाफ 1992 में अयोध्या में बाबरी ढांचा को गिराने के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप है।

सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी विध्यवंस मामले में सुनवाई के दौरान फैसला दिया था बीजेपी के वरिष्ठ नेता आडवाणी, जोशी, कल्याण सिंह सहित भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के 13 नेताओं पर आपराधिक साजिश के तहत मुकदमा चलेगा। 

सीबीआई ने कोर्ट में अपील की थी कि इन नेताओं पर आपराधिक साजिश रचने के तहत मुकदमा चलाया जाए। सीबीआई की अपील को सुप्रीम कोर्ट ने मान ली थी। इस केस लखनऊ सेशन कोर्ट में चल रहा है। अगली सुनवाई में भाजपा के वर‌िष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी आ सकते हैं।

वहीं इससे पहले बीते शनिवार को लखनऊ में रामविलास वेदांती समेत पांच लोगों ने स्पेशल सीबीआई कोर्ट में सरेंडर क‌िया था। वेदांती के अलावा चम्पत राय, बीएल शर्मा, महंत नृत्य गोपालदास और धरम दास शामिल रहे। सभी सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में एक समन के बाद पहुंचे थे। कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 20-20 के मुचलके पर जमानत दे दी थी। सतीश प्रधान खराब स्वास्थ्य के चलते नहीं पेश हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed