फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   babri action committee says Sri Sri Ravi Shankar had never talk to them about dispute

बाबरी एक्शन कमेटी ने कहा- विवाद को हल करने के लिए रविशंकर ने नहीं की बात

Sat, 28 Oct 2017 02:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 28 Oct 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
babri action committee says Sri Sri Ravi Shankar had never talk to them about dispute

लंबे समय से चल रहा बाबरी मस्जिद विवाद एक बार फिर चर्चा में है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने बाबरी एक्शन कमेटी से बात नहीं की। कमेटी के सदस्य हाजी महबूब ने कहा कि बहुत पहले रविशंकर ने इस मामले में मध्यस्थ के तौर पर बात करने की पहल की थी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रविशंकर के एक नजदीकी ने कहा था कि वह मुझसे बात करना चाहते हैं और मैंने उनकी इस पहल का स्वागत भी किया। शायद उनकी हिंदू प्रतिनिधियों से बात हुई होगी, लेकिन उन्होंने कभी हमसे बात नहीं की और न ही हमें कोई संदेश भेजा। 
विज्ञापन


महबूब ने कहा कि हमें इस मुद्दे को हल करने में कोई ऐतराज नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक निर्मोही अखाड़ा और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने ऑर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक को बाबरी मस्जिद विवाद में मध्यस्थ की भूमिका निभाने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: अंगदान अभियान के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय तैयार


वहीं श्री श्री रविशंकर ने इस मामले में कहा था कि वह निश्चित तौर पर इस मामले में मदद करना चाहते हैं। हालांकि अभी मध्यस्थता की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हर कोई इस विवाद को लेकर सकारात्मक सोच रहा है। सभी इस विवाद को हल करना चाहते हैं। अगर विवाद को सुलझाने में मेरी मध्यस्थता की जरूरत है तो मैं इसे जरूर करूंगा। 

उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि दोनों समुदाय के लोग साथ आएं और उदारता दिखाएं। हालांकि मैं कुछ भविष्यवाणी नहीं कर सकता, लेकिन मेरी इच्छा है कि हम सभी को साथ आकर देश के लिए कुछ करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed