फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baba Siddiqui Murder Mumbai Police arrested another accused, claims- had provided weapons to the shooters

Baba Siddiqui Murder: मुंबई पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, दावा- शूटरों को मुहैया कराए थे हथियार

Sun, 20 Oct 2024 07:09 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Sun, 20 Oct 2024 07:09 PM IST
सार

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को 12 अक्तूबर की रात उनके बेटे और कांग्रेस नेता जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से बाहर निकलने के दौरान गोली मारी गई थी। जिसके बाद लीलावती अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Baba Siddiqui Murder Mumbai Police arrested another accused, claims- had provided weapons to the shooters
बाबा सिद्दीकी

विस्तार

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़ा है। क्राइम ब्रांच ने दावा किया है कि आरोपी भगवंत सिंह को बेलापुर से गिरफ्तार किया गया। उसने शूटरों को आवास और हथियार मुहैया कराए थे। वह राजस्थान से हथियार लेकर मुंबई आया था। हत्याकांड में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को 12 अक्तूबर की रात उनके बेटे और कांग्रेस नेता जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से बाहर निकलने के दौरान गोली मारी गई थी। जिसके बाद लीलावती अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। हत्याकांड में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा ने 18 अक्तूबर को पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। जबकि इससे पहले चार लोगों को पकड़ा था। फिलहाल इस वारदात का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में शामिल बदमाशों ने यूट्यूब पर देखकर हथियार चलाना सीखा था, जबकि मुख्य आरोपी शिवकुमार गौतम ने शादियों में आतिशबाजी के लिए की गई फायरिंग के दौरान हथियार चलाना सीखा था। इन सभी ने कुर्ला इलाके में एक किराए के मकान में यूट्यूब पर वीडियो देखकर हथियार चलाना सीखा था।


पुलिस ने बताया कि बेलापुर से गिरफ्तार किए गए आरोपी भगवंत सिंह ने शूटरों को हथियार मुहैया कराए थे। साथ ही उसने ही शूटरों के रुकने का इंतजाम किया था। वह राजस्थान से हथियार लेकर मुंबई आया था। अब पुलिस मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed