फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baba Siddique Death Is attackers linked to Lawrence Bishnoi Gang Know all update in Hindi

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: 'किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हो सकता है हाथ', मुंबई पुलिस का नया खुलासा

Sun, 13 Oct 2024 12:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 13 Oct 2024 12:34 PM IST
सार

Baba Siddique Death News: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को लेकर मुंबई पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों से 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के संबंध किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह से हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Baba Siddique Death Is attackers linked to Lawrence Bishnoi Gang Know all update in Hindi
बाबा सिद्दीकी, एनसीपी नेता - फोटो : X / @BabaSiddique

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दी की हत्या में मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस के मुताबिक आरोपियों से 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के तार किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह से हो सकते हैं। पुलिस ने आरोपियों की 14 दिन की हिरासत की मांग की है। 

विज्ञापन


इससे पहले, यह भी दावा किया जा रहा था कि हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली है। बिश्नोई गिरोह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस वारदात को अंजाम देने की साजिश के पीछे की वजह भी बताई। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। हालांकि, मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही है। गिरोह ने दावा किया कि वे सलमान खान से कोई लड़ाई नहीं चाहते थे, लेकिन बाबा सिद्दिकी की हत्या की वजह उनके दाऊद इब्राहीम और अनुज थापन के साथ संबंध थे। बाबा सिद्दीकी का कथित शराफत महज छलावा मात्र है। उनका बीते समय में दाऊद इब्रहिम के साथ मकोका एक्ट में शामिल होने का भी गवाह है। बिश्नोई गिरोह के दावे के मुताबिक, जो कोई भी सलमान खान और दाऊद के गिरोह की मदद करेगा, उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। गिरोह की ओर से चेतावनी दी गई है कि अगर कोई उनके 'भाई' को नुकसान पहुंचाएगा तो वे पलटवार जरूर करेंगे।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान हुई
मुंबई पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। इनकी पहचान करनैल सिंह, धर्मराज और शिवकुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने करनैल सिंह और धर्मराज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शिवकुमार की तलाश जारी है। पुलिस वारदात के पीछे के मास्टरमाइंड को भी तलाश रही है। अब तक की जांच में यह सुपारी देकर हत्या करवाने का मामला लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मुंबई पुलिस ने बताया कि शिवकुमार और करनैल उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और धर्मराज हरियाणा का बताया जा रहा है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बाबा सिद्दीकी के घर और दफ्तर की रेकी की थी। वे डेढ़ से दो महीने से मुंबई में थे और उन पर नजर रख रहे थे। मौका-ए-वारदात पर छह राउंड फायरिंग की गई, जिनमें से तीन बाबा सिद्दिकी को लगी। मुंबई क्राइम ब्रांच की कई टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं। 

मुंबई पुलिस के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। आरोपियों को इस काम के लिए पहले से पैसे दिए गए थे। उन्हें कुछ दिन पहले ही हथियारों की डिलीवरी मिली थी। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने पिछले 8 घंटों से आरोपियों से पूछताछ की है।

आरोपियों ने खुद को बिश्नोई गिरोह का बताया?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुद को बिश्नोई गिरोह का बताया। आरोपी पिछले 25-30 दिन वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। वे पूरे इलाके की रेकी कर रहे थे। तीनों आरोपी ऑटो रिक्शा से बांद्रा ईस्ट पहुंचे थे। तीनों आरोपियों ने कुछ समय वहीं बिताया और बाबा सिद्दीकी के आने का इंतजार करते रहे। इसके बाद उन्होंने बाबा सिद्दीकी को निशाना बनाया और गोली चलाई। 

किसी और के इशारे पर काम रहे थे तीनों
दावा किया जा रहा है कि आरोपी किसी और के इशारे पर काम रहे थे। उन्हें उसके ही जरिए इनपुट मिल रहे थे। अंदरूनी जानकारी के जरिए वह शख्स आरोपियों को योजना के तहत काम करने के लिए रास्ता दिखा रहा था। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

क्या है मामला?
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में हत्या कर दी गई। उन पर तीन लोगों ने गोलियां चलाईं। वारदात को निर्मल नगर में कोलगेट मैदान के पास बाबा सिद्दीकी के बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर अंजाम दिया गया। घटना के तुरंत बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के संबंध में निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में अपराध पंजीकरण संख्या 589/2024, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 109, 125 और 3(5) के साथ ही शस्त्र अधिनियम की धारा 3, 25, 5 और 27 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37 और धारा 137 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था
कांग्रेस के पूर्व नेता सिद्दीकी (66) को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। बाबा सिद्दीकी ने विधानसभा में तीन बार बांद्रा (पश्चिम) सीट का प्रतिनिधित्व किया था। मुंबई के एक प्रमुख मुस्लिम नेता सिद्दीकी को कई बॉलीवुड सितारों के करीबी के रूप में भी जाना जाता था। 


विपक्ष ने सरकार को घेरा
विपक्ष ने चौंका देने वाली इस घटना के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े गए। राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव आयोग जल्द ही इनकी तारीखों का एलान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed