फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baba Siddique Murder Case Shots Fired Video Emerges Immediately After Attack on Maharashtra NCP Leader

Baba Siddique: 'गोली चली...गोली चली', बाबा सिद्दीकी पर हमले के तुरंत बाद का वीडियो आया सामने

Tue, 15 Oct 2024 10:15 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 15 Oct 2024 10:15 AM IST
सार

वीडियो में दिख रहा है कि राज कनौजिया जमीन पर पड़ा हुआ है और उसके बाएं पैर से खून बह रहा है। खून बहने से रोकने के लिए उसके पैर पर कपड़ा बांधा गया था। 

विज्ञापन
Baba Siddique Murder Case Shots Fired Video Emerges Immediately After Attack on Maharashtra NCP Leader
बाबा सिद्दीकी। - फोटो : एक्स/बाबा सिद्दीकी

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की पिछले सप्ताह 12 अक्तूबर को मुंबई में उनके बेटे के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब बाबा सिद्दीकी पर हमले से तुरंत बाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बाबा सिद्दीकी पर हमले में घायल हुआ व्यक्ति दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि जब बाबा सिद्दीकी पर हमला हुआ तो वहां मौजूद राज कनौजिया नामक व्यक्ति भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया था।
विज्ञापन


क्या है वीडियो में
वीडियो में दिख रहा है कि राज कनौजिया जमीन पर पड़ा हुआ है और उसके बाएं पैर से खून बह रहा है। खून बहने से रोकने के लिए उसके पैर पर कपड़ा बांधा गया था। इस दौरान एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना गया कि गोली चली..गोली चली। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश कर रही है। पुलिस के अनुसार, शूटर बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी दोनों को मारने आए थे। खतरे को देखते हुए बाबा सिद्दीकी को वाई श्रेणी की पुलिस सुरक्षा भी दी गई थी। हमले के समय एक पुलिसकर्मी बाबा सिद्दीकी के साथ मौजूद था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, तीनों शूटर अपने साथ मिर्ची स्प्रे लेकर आए थे। हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मी पर मिर्च स्प्रे कर दिया और उसके बाद एनसीपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और एक आरोपी शिवकुमार भीड़ में छिपकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह की संलिप्तता आई सामने
सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने दावा किया है कि वे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करते हैं। गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोलीबारी कराने का भी आरोपी है। सलमान खान और बाबा सिद्दीकी की गहरी दोस्ती थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी बीते कई दिनों से बाबा सिद्दीकी पर नजर रखे हुए थे और उनकी रेकी कर रहे थे। आरोपियों को हत्या के लिए 50-50 हजार रुपए एडवांस मिले थे और हत्या से कुछ दिन पहले ही उन्हें हथियार दिए गए थे। 


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed