फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baba Siddique murder plot hatched in Pune; 'shooters were given his photo and flex banner'

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: पुलिस का दावा- पुणे में रची गई थी साजिश, शूटर्स को दिए गए थे फोटो और प्लेक्स बैनर

Mon, 14 Oct 2024 10:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 14 Oct 2024 10:46 PM IST
सार

Baba Siddique Murder: मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की जांच के दौरान पुणे निवासी प्रवीण लोनकर और उसके भाई शुभम लोनकर की कथित भूमिका का खुलासा किया। पुलिस अधिकारी ने कहा, हत्या किस मकसद से की गई थी, यह तभी स्पष्ट होगा जब फरार आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।

विज्ञापन
Baba Siddique murder plot hatched in Pune; 'shooters were given his photo and flex banner'
बाबा सिद्दीकी - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश पुणे में रची गई थी। हमलावरों को उनकी पहचान करने के लिए एक फोटो और एक फ्लैक्स बैनर प्रदान किया गया था। पुलिस ने सोमवार को यह बात कही। 

विज्ञापन


मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने 66 वर्षीय नेता की हत्या की जांच के दौरान पुणे निवासी प्रवीण लोनकर और उसके भाई शुभम लोनकर की कथित भूमिका का खुलासा किया। पुलिस अधिकारी ने कहा, हत्या किस मकसद से की गई थी, यह तभी स्पष्ट होगा जब फरार आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। पुलिस ने लोनकर भाइयों को इस अपराध का मुख्य आरोपी माना है। दोनों ने कथित तौर पर हमलावरों की फंडिंग की और हमले से पहले बैठकें कीं। 
विज्ञापन

 
अधिकारियों ने बताया कि प्रवीण, शुभम की डेयरी में काम करता था, जहां उसने शिवकुमार गौतम और धर्मराज कश्यप से संपर्क किया। ये दोनों एक नजदीक के स्क्रैप डीलर के यहां काम करते थे। साजिश के लिए कई दौर की बैठकें हुईं, जिसमें उन्हें काम को अंजाम देने के बाद पूरा भुगतान का वादा किया गया था। प्रत्येक हमलावर को पचास हजार रुपये पहले ही दे दिए गए थे। उन्होंने सिद्दीकी की दिनचर्या और घर का पता करने के लिए एक मोटरसाइकिल खरीदी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



   
प्रवीण लोनकर पर आरोप है कि उसने दो हमलावरों को सिद्दीकी को निशाना बनाने के लिए बुलाया और पुलिस ने उन्हें  उसके सहयोगी के रूप में पहचाना है। पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें हरियाणा के गुरमेल बलजीत सिंह (23 वर्षीय), उत्तर प्रदेश के धर्मराज राजेश कश्यप (19 वर्षीय) और प्रवीण लोनकर शामिल हैं। पुलिस ने संदिग्ध हैंडलर मोहम्मद यासीन अख्तर और गौतम के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। गौतम पर आरोप है कि उसने बाबा सिद्दीकी के सीने में गोलियां मारी थीं। 


पुलिस के मुताबिक, जांच में यह भी खुलासा हुआ कि गौतम ने तीन महीने पहले कश्यप को पुणे में काम करने के लिए बुलाया था। इसके बाद गौतम सितंबर 2023 में मुंबई के कुर्ला में विनोबा भावे नगर में किराए पर रहने लगा। जिसके बाद उसने गुरमेल बलजीत सिंह को साजिश में शामिल किया। 

अधिकारी ने कहा, तीनों हमलावर गुरमेल सिंह, कश्यप और गौतम को 50-50 हजार रुपये की अग्रिम राशि दी गई थी। उन्होंने बाबा सिद्दीकी के कार्यालय और उनकी दिनचर्या की रैकी करने के लिए एक बाइक खरीदी। तीनों शनिवार रात तक अपने हैंडलर्स के साथ अपने मोबइल फोन से लगातार संपर्क में थे, जब सिद्दीकी को गोली मारी गई। गौतम ने सिद्दीकी पर गोलीबारी की, जबकि कश्यप और गुरमेल सिंह पीछे खड़े थे। कश्यप ने सिद्दीकी पर गोली लगने के बाद एक स्प्रे का इस्तेमाल किया। जबकि कश्यप और गुरमेल सिंह को बांद्रा में घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। गौतम भागने में सफल रहा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed