Maharashtra: बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में गुजरात का शख्स गिरफ्तार, अब तक 25 आरोपियों पर कसा गया शिकंजा
Maharashtra: मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में रविवार को एक और गिरफ्तारी की है। आरोपी को महाराष्ट्र के अकोला से गिरफ्तार किया है, जो गुजरात का रहने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार को बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में महाराष्ट्र के अकोला से एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो गुजरात का रहने वाला है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 25 हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
गुजरात के आणंद जिले का रहने वाला है आरोपी
अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि गुजरात के आणंद जिले के पेटलाद निवासी सलमानभाई इकबालभाई वोहरा को अकोला में बालापुर से गिरफ्तार किया गया।
#WATCH | Baba Siddique Murder Case | Two accused - Salman Vohra and Akashdeep Singh have been sent to police custody till November 21, by a court in Mumbai pic.twitter.com/66u0397xYi
— ANI (@ANI) November 17, 2024
बांद्रा के निर्मल नगर में हुई राकांपा नेता की हत्या
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्तूबर को बांद्रा पूर्व के निर्मल नगर में हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास थे।
बैंक खाता खोलकर वित्तीय मदद देने का आरोप
अधिकारी के मुताबिक, वोहरा ने इस साल मई में एक बैंक खाता खोला था और नरेश कुमार सिंह (गिरफ्तार आरोपी गुरमेल सिंह का भाई), रुपेश मोहाल और हरीश कुमार को वित्तीय मदद प्रदान की थी। इसके अलावा, उसने हत्या से जुड़े अन्य लोगों की भी मदद की।
मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम बहराइच से हो चुका गिरफ्तार
इस हत्याकांड के बाद सबसे पहले गुरमेल सिंह (हरियाणा) और धर्मराज कश्यप (उत्तर प्रदेश) को मौके से गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में पुलिस को इस मामले में एक बड़ी कामयाबी तब मिली, जब उसने मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम को उत्तर प्रदेश के बहराइच से गिरफ्तार किया। गौतम 12 अक्तूबर से फरार था और नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था, जब उसे गिरफ्तार किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.