फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   baba siddique murder case police suspects its pre planned murder

Baba Siddique Murder: पूर्व नियोजित थी बाबा सिद्दीकी की हत्या, दो महीने से एनसीपी नेता की रेकी कर रहे थे आरोपी

Sun, 13 Oct 2024 12:30 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 13 Oct 2024 12:30 PM IST
सार

पुलिस बाबा सिद्दीकी की हत्या में सुपारी लेकर हत्या, व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता या जमीन विवाद में हत्या के एंगल से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह (23) और उत्तर प्रदेश निवासी धर्मराज राजेश कश्यप (19) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
baba siddique murder case police suspects its pre planned murder
मुंबई में सरेआम बाबा सिद्दीकी की हत्या - फोटो : X / @BabaSiddique

विस्तार

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर पुलिस को शक है कि यह पूर्व नियोजित थी। दरअसल पुलिस जांच में पता चला है कि जिन आरोपियों को पकड़ा गया वह बीते करीब डेढ़-दो महीने से कुर्ला इलाके में किराए पर रहकर बाबा सिद्दीकी की रेकी कर रहे थे। पुलिस ने तीसरे आरोपी की पहचान कर ली है और वह भी यूपी का रहने वाला है। इससे पहले पुलिस ने जिन दो आरोपियों को पकड़ा है, उनमें से एक हरियाणा और एक यूपी का निवासी है। तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन


इन एंगल से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि वे बाबा सिद्दीकी की हत्या के संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं। पुलिस बाबा सिद्दीकी की हत्या में सुपारी लेकर हत्या, व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता या जमीन विवाद में हत्या के एंगल से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह (23) और उत्तर प्रदेश निवासी धर्मराज राजेश कश्यप (19) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपियों को हत्या के लिए 50-50 हजार रुपये एडवां मिले थे और हाल ही में उन्हें हथियार मुहैया कराए गए थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) धाराओं के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बीती रात गोली मारकर कर दी गई थी हत्या
एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में बाबा सिद्दीकी (66) को उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के ठीक बाहर तीन लोगों ने बाबा सिद्दीकी को गोली मार दी। उन्हें बांद्रा के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और नमूने एकत्र किए तथा पुलिस हमले के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आस-पास के स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने 9.9 एमएम की पिस्तौल से छह राउंड फायर किए, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं। अधिकारी ने बताया कि फरार तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए कुछ टीमें महाराष्ट्र से बाहर भी भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed