{"_id":"67150e630b34cd81610bcfda","slug":"baba-siddique-murder-case-he-was-a-lion-and-i-carry-his-roar-within-me-zeeshan-siddique-says-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: 'वह एक शेर थे, मेरी रगों में उनकी दहाड़', बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बेटे जीशान ने किया भावुक पोस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: 'वह एक शेर थे, मेरी रगों में उनकी दहाड़', बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बेटे जीशान ने किया भावुक पोस्ट
Sun, 20 Oct 2024 07:36 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 20 Oct 2024 07:36 PM IST
सार
Maharashtra: जीशान सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर लिखा, उन्होंने मेरे पिता को चुप करा दिया। लेकिन वे भूल गए हैं कि वह एक शेर थे और उनकी दहाड़ मेरे भीतर है। उनकी लड़ाई को मैं अपने रगों में रखता हूं।
विज्ञापन
बाबा सिद्दीकी, जीशान सिद्दीकी।
- फोटो : X/BabaSiddique
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच जारी है। इस बीच, उनके बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपना दर्द साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि उनके पिता को भले ही चुप करा दिया गया हो, लेकिन वह एक शेर थे। उनके भीतर की दहाड़ और उनकी लड़ाई मेरे खून में बसी हुई है।
विज्ञापन
जीशान ने एक्स पर लिखा, उन्होंने मेरे पिता को चुप करा दिया। लेकिन वे भूल गए हैं कि वह एक शेर थे और उनकी दहाड़ मेरे भीतर है। उनकी लड़ाई को मैं अपने रगों में रखता हूं। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने हमेशास सच के लिए खड़े रहने की प्रेरणा दी और अब वह उसी राह पर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। वांद्रा पूर्व के लोगों को अपने पोस्ट में उन्होंने कहा,मैं हमेशा आपके साथ हूं। यह संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, साहस और न्याय की लड़ाई में एक आवाज हमेशा जिंदा रहती है। इस संघर्ष में वे नहीं हैं और एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजित पवार वाली राकांपा के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्तूबर को देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में अबतक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक शूटर ने ली थी। शूटर ने दावा किया था कि बाबा सिद्दीकी एक अच्छे इंसान नहीं थे और उनका संबंध भारत के मोस्ट वॉन्टेड अपराधी दाऊद इब्राहिम से था।
विज्ञापन
शुक्रवार को बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात में उन्होंने फडणवीस को अपने पिता की हत्या के मामले में अब तक की पुलिस जांच की पूरी जानकारी दी थी। गुरुवार को जीशान सिद्दीकी ने अपने परिवार के लिए न्याय की मांग की थी। इसके साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा था कि उनके पिता की मौत का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए और न ही इसे व्यर्थ में जाने देना चाहिए। अब उनकी ओर से लगातार किए जा रहे सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा हो रही है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
संबंधित वीडियो-