लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा बाबा रामदेव का पुतला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में जल्द योग गुरू बाबा रामदेव का मोम का पुतला लगने जा रहा है। उनसे पहले स्वामी विवेकानंद का पुतला यहां लगाया जा चुका है। रामदेव ने कहा कि उन्होंने म्यूजियम में पुतला लगाने के लिए सहमति दे दी है।
उन्होंने बताया कि इससे पूरी दुनिया से आने वाले पर्यटकों में योग और योगी के चरित्र के बारे में जानने की उत्सुकता जाग सकेगी। ऋषियों के साइंटिफिक, सेक्यूलर और सार्वभौमिक ज्ञान का प्रचार होना चाहिए।
मैडम तुसाद म्यूजियम में महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, नरेंद्र मोदी, सचिन तेंडुलकर, विराट कोहली, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, सलमान खान, शाहरूख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन के पुतले लगे हुए हैं।
मैडम तुसाद म्यूजियम में वृक्षासन की सूरत व मूरत में ऐसे दिखेंगे@yogrishiramdev @MadameTussauds studio today, a dedicated team of 20 experts took impressions, measurements & matching of eyes, ears, skull & posture by colour, size and recorded details for making wax statue@ANI pic.twitter.com/o28zqW0nmf
— tijarawala sk (@tijarawala) June 25, 2018