फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baba Ka Dhaba Kanta Prasad and youtuber Gaurav Vasan dispute ended Social Media Viral

बाबा का ढाबा: कांता प्रसाद और यूट्यूबर गौरव वासन की लड़ाई खत्म, देखते ही लगाया गले

Tue, 15 Jun 2021 07:21 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 15 Jun 2021 07:21 AM IST
सार

  • बाबा के ढाबा के मालिक कांता प्रसाद और यूट्यूबर गौरव वासन की लड़ाई आखिरकार खत्म हो गई। जब यूट्यूबर गौरव वासन कांता प्रसाद से मिलने पहुंचे तो वह फूट-फूटकर रोने लगे और गले लगा लिया।

विज्ञापन
Baba Ka Dhaba Kanta Prasad and youtuber Gaurav Vasan dispute ended Social Media Viral
बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद और उनकी पत्नी के साथ गौरव वासन - फोटो : Instagram

विस्तार

बाबा का ढाबा के मालिक बुजुर्ग कांता प्रसाद एक बार फिर सोशल मीडिया में सुर्खियों में है। कुछ दिन पहले उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था। जिसमें वे यूट्यूबर गौरव वासन से माफी मांगते नजर आए। बता दें कि यू-ट्यूबर गौरव वासन ने अक्तूबर 2020 में बाबा के ढाबा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था, जिसके बाद बाबा रातों-रात लोगों के बीच प्रसिद्ध हो गए थे। 

विज्ञापन


नई खबर यह है कि बाबा का ढाबा और यूट्यूबर गौरव वासन की लड़ाई आखिरकार खत्म हो गई। दरअसल, जब यूट्यूबर गौरव वासन बाबा का ढाबा के मालिक से मिलने पहुंचे तो कांता प्रसाद फूट-फूटकर रोने लगे। गौरव के पांव पकड़ने लगे। बाबा ने कहा कि 'गौरव के लिए मैं जान दे सकता हूं। गौरव न होता तो आज मुझे कोई नहीं जानता।'
विज्ञापन


बता दें, कुछ समय पहले दिल्ली के मालवीय नगर के 'बाबा का ढाबा' की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद की रोते हुए एक वीडियो वायरल हुई थी। उस वीडियो में उन्होंने बताया था कि लॉकडाउन की वजह से उनका ढाबा नहीं चल रहा है। इसके बाद गौरव वासन नाम के एक यूट्यूबर ने बाबा के ढाबे को लेकर एक वीडियो बनाया था। वह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि कांता प्रसाद की मदद के लिए हजारों हाथ आगे आ गए थे और बाबा रातोरात लखपति हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- बाबा का ढाबा: कांता प्रसाद का एक और वीडियो वायरल, यूट्यूबर गौरव वासन के बारे में बोले- वो लड़का चोर नहीं था


लखपति होते ही कहानी में मोड़ तब आया जब बाबा ने यूट्यूबर गौरव पर आरोप लगा दिया कि उसने पैसों में गड़बड़ी की है। यही नहीं, बाबा ने गौरव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी थी। पैसे आए तो बाबा ने साउथ दिल्ली के मालवीय नगर का ढाबा छोड़कर रेस्टोरेंट भी खोल दिया था लेकिन अब बाबा एक बार फिर अपने ढाबे पर आ चुके हैं। बाबा और गौरव के बीच की लड़ाई सोशल मीडिया पर सुर्खियों में थी। बाबा से मिलने जैसे ही गौरव वासन पहुंचे तो बाबा फूट-फूटकर रोने लगे। गौरव के सिर पर हाथ रखकर दुआएं देने लगे।

बाबा कांता प्रसाद इतने भावुक हो गए कि गौरव के पांव पकड़ते हुए कहने लगे कि गौरव के लिए मैं अपनी जान भी दे सकता हूं। गौरव की वजह से मेरा ढाबा फेमस हुआ और लोग मुझे आज जानते हैं। मुझे गौरव के दोस्तों ने ही भड़काया था। इस पर गौरव ने भी बाबा को गले से लगाया और कहा कि आप बड़े हैं। माफी कैसी लेकिन साथ ही कहा कि आज लोगों को पता चल गया होगा कि सच क्या था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed