फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   B S Yediyurappa: Expect BJP to announce first list of candidates for LS polls in 3-4 days

कर्नाटक: 'BJP जल्द जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची', लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर बोले येदियुरप्पा

Sun, 25 Feb 2024 03:36 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिकमंगलूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिकमंगलूर Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 03:36 PM IST
सार

आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा के दौरान कर्नाटक के पूर्व सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा ने कहा कि 3-4 दिनों में भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। 

विज्ञापन
B S Yediyurappa: Expect BJP to announce first list of candidates for LS polls in 3-4 days
बी एस येदियुरप्पा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि उम्मीद है कि भाजपा 3-4 दिनों में  आम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी। पीएम मोदी की लोकप्रियता के कारण पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन


'राज्य की 28 सीटों पर जीत दर्ज करना पार्टी का लक्ष्य'
येदियुरप्पा ने कहा कि हमें तीन या चार दिन में पता चल जाएगा कि उम्मीदवार कौन है और पार्टी ने क्या कोई बदलाव किया है। कर्नाटक में आम चुनाव को लेकर भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। राज्य की सभी 28 लोकसभा सीटें जीतने का पार्टी का लक्ष्य है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम ऐसा करने में सफल होंगे क्योंकि राज्य के लोग केंद्र में पीएम मोदी का नेतृत्व चाहते हैं। 
विज्ञापन


आने वाले दिनों में सब चीजें स्पष्ट हो जाएंगी- येदियुरप्पा
गौरतलब है कि भाजपा ने 2019 के आम चुनावों में राज्य की कुल 28 में से 25 सीटों  पर जीत हासिल की थी, यहां तक कि भाजपा द्वारा समर्थित निर्दलीय सुमलता अंबरीश भी मांड्या में विजयी हुई थीं। भाजपा द्वारा मंड्या सीट गठबंधन सहयोगी जद(एस) को देने की संभावनाओं की चर्चाओं के बीच येदियुरप्पा ने कहा कि ऐसे कोई भी बात नहीं है, इसको लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। मेरे पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। आने वाले कुछ दिनों में सभी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये विरोधियों की साजिश है, ऐसा कुछ नहीं- येदियुरप्पा
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे के खिलाफ चल रहे प्रचार पर येदियुरप्पा ने कहा कि हम जानते हैं कि इसके पीछे कौन है, मुझे विश्वास है कि शोभा करंदलाजे हिम्मत नहीं हारेंगी। सब जानते हैं कि उन्होंने कई अच्छे काम किए हैं। आप सभी देख लीजिएगा, आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर वह बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed