{"_id":"584396214f1c1b626bde7cc4","slug":"aziz-exchanges-pleasantries-with-modi-talks-uncertain","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरताज अजीज ने मिलाया मोदी से हाथ, लेकिन नहीं हुई बातचीत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरताज अजीज ने मिलाया मोदी से हाथ, लेकिन नहीं हुई बातचीत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Dec 2016 02:36 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर हवाईअड्डे पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश सलाहकार सरताज अजीज और पाकिस्तानी राजदूत अब्दुल बासित।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी पर तनाव के बीच पाक पीएम के सलाहकार सरताज अजीज के हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में शिरकत करने के लिए शनिवार को अमृतसर पहुंचने के साथ ही यह अटकलें तेज हो गई कि क्या सम्मेलन से इतर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी और रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलेगी। वैसे द्विपक्षीय वार्ता को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
सरताज अजीज यहां पहुंचने के करीब एक घंटे बाद पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए रात्रि भोज में शामिल हुए। जहां उन्होंने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दूसरे का अभिवादन किया। दोनों ने हाथ मिलाया, लेकिन उनके बीच कोई बातचीत नहीं हुई। रात्रि भोज में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी समेत करीब 30 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अफगानिस्तान को संकट के दौर से बाहर निकालने की सभी देशों की सम्मिलित जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सम्मेलन के अच्छे नतीजे निकलेंगे।
विज्ञापन
भारत ने पहले ही स्पष्ट किया है कि 'लगातार आतंकवाद' के माहौल में वार्ता नहीं हो सकती। भारत दो दिवसीय सम्मेलन में पाकिस्तान को राजनयिक रूप से घेरने और राज्य प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ समन्वित कार्रवाई के लिए समर्थन जुटाने का प्रयास करेगा।
सरताज अजीज ने सुषमा स्वराज को भेजा गुलदस्ता
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने शनिवार को भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के लिए गुलदस्ता भेजा और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। गुलदस्ता शनिवार की शाम स्वराज के आवास पर पहुंचा। गौरतलब है कि सुषमा स्वराज की किडनी फेल हो चुकी है और उनका एम्स में इलाज चल रहा है।