फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Azamgarh to Mumbai train tussle between SP MP Dharmendra Yadav and Railway Minister over this train

Railways: रेलमंत्री से इस ट्रेन को लेकर उलझ गए सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, आजमगढ़ टू मुंबई ट्रेन का ये है मसला

Wed, 11 Dec 2024 08:33 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 11 Dec 2024 08:33 PM IST
सार

Azamgarh to Mumbai train: सांसद धर्मेंद्र यादव ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पूछा कि कोरोना काल के बाद से आपने कई ट्रेनें बंद कर दीं है। आजमगढ़ के ज्यादातर लोगों का व्यावसायिक, शिक्षा व अन्य कारणों से मुंबई से संबंध है। आजमगढ़ से मुंबई के लिए ट्रेन चलती थी, कोरोना काल में वो ट्रेन बंद कर दी गई।

विज्ञापन
Azamgarh to Mumbai train tussle between SP MP Dharmendra Yadav and Railway Minister over this train
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद के शीतसत्र में रेलवे मंत्रालय से जुड़े तमाम मुद्दे सांसद उठाते हुए नजर आ रहे है। बुधवार को भी आजमगढ़  से समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव ने आजमगढ़ से मुंबई तक की ट्रेन दोबारा शुरू करने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


सांसद धर्मेंद्र यादव ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पूछा कि कोरोना काल के बाद से आपने कई ट्रेनें बंद कर दीं है। आजमगढ़ के ज्यादातर लोगों का व्यावसायिक, शिक्षा व अन्य कारणों से मुंबई से संबंध है। आजमगढ़ से मुंबई के लिए ट्रेन चलती थी, कोरोना काल में वो ट्रेन बंद कर दी गई। अब तक वो ट्रेन बंद है। कोरोना काल के बाद जब स्थिति सामान्य हो गई, सारी चीजें बढ़ गईं तो आखिर जन सामान्य की सुविधाएं क्यों काटी जा रही हैं। मंत्री जी जवाब दें आजमगढ़ से मुंबई की ट्रेन कब तक शुरू करेंगे?
विज्ञापन


सांसद धर्मेंद्र यादव के सवाल रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने विस्तार से जवाब दिया। वैष्णव ने कहा कि कोरोना का इससे कोई संबंध नहीं है। रेलवे ट्रैक का मेनटेंस अच्छे ढंग से हो इसलिए ट्रैक को तीन से चार घंटे तक फ्री रखना पड़ता है। दुनिया में कई देशों में मेनटेनेंस के लिए 6 घंटे तक भी ट्रैक को फ्री रखते हैं। हमारे यहां 50 से 60 सालों तक रेलवे में इन्वेस्ट नहीं किया गया था। अब इन्वेस्ट किया गया है, नए ट्रैक बन रहे हैं। नई पद्धति से काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कारण से कई स्टॉपेज हटाने पड़े थे और कई गाड़ियां भी रिशेड्यूल करनी पड़ी थीं। पिछले साल 5300 नए ट्रैक बने। जैसे जैसे नए ट्रैक बन रहे हैं, नई ट्रेन चालू की जा रही है। वंदे भारत, अमृत भारत चालू की गई। आने वाले पांच सालों में और भी नई फैसिलिटीज देने के लिए सरकार काम कर रही है। हालांकि रेल मंत्री के जवाब में धर्मेंद्र यादव संतुष्ट नहीं हुए और काफी समय तक आजमगढ़ की मांग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed