{"_id":"5d3dae108ebc3e6ccc03cee7","slug":"azam-khan-will-apologize-or-face-action-on-his-disputed-remark-in-lok-sabha-decision-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगेंगे माफी या होगी कार्रवाई, लोकसभा स्पीकर से मिलने पहुंचे आजम खान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मांगेंगे माफी या होगी कार्रवाई, लोकसभा स्पीकर से मिलने पहुंचे आजम खान
Mon, 29 Jul 2019 12:09 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
सपा सांसद आजम खान (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को लोकसभा में पीठासीन अधिकारी और भाजपा सांसद रमा देवी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद आजम खान पर आज फैसला होगा। स्पीकर ओम बिड़ला ने आजम खान को तलब किया है। सांसद खान अगर माफी के लिए तैयार नहीं हुए तो उनके खिलाफ भावी कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की जाएगी। गौरतलब है कि सभी दलों ने एक स्वर में खान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Delhi: SP MPs Akhilesh Yadav and Azam Khan are attending a meeting with Lok Sabha speaker Om Birla at his office in Parliament. BJP's Rama Devi is also present at the meeting. Azam Khan had made a remark on Rama Devi during the session of the House on July 25. pic.twitter.com/wUyFKBEdS6
— ANI (@ANI) July 29, 2019
विज्ञापन
शुक्रवार को इस मामले में स्पीकर की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में खान के सामने माफी मांगने का प्रस्ताव रखने का फैसला हुआ था। सभी दलों ने कहा था कि अगर आजम इसके लिए तैयार नहीं होते तो इसके बाद स्पीकर का निर्णय उन्हें स्वीकार्य होगा। हालांकि महिला सांसदों और खुद सांसद रमा देवी ने कहा है कि माफी के बदले आजम खान को पूरे कार्यकाल के लिए सदन से निष्कासित कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान खान से तब कार्यवाही का संचालन कर रहीं रमा देवी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस दौरान हुए विवाद और माफी मांगने की मांग के बीच खान सदन छोड़ कर चले गए थे। इसके बाद शुक्रवार को सभी दलों ने खान के खिलाफ एकजुट मोर्चा खोलते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।