{"_id":"59e59ee64f1c1b76678b625f","slug":"azam-khan-says-taj-mahal-rashtrapati-bhavan-sign-of-slavery-destroy-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खान बोले- ताज महल की तरह राष्ट्रपति भवन भी गुलामी की निशानी, उसे भी तोड़ा जाए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आजम खान बोले- ताज महल की तरह राष्ट्रपति भवन भी गुलामी की निशानी, उसे भी तोड़ा जाए
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
आजम खान
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगीत सोम के ताजमहल पर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान ने कहा है कि ताजमहल के साथ-साथ राष्ट्रपति भवन को भी गिरा देना चाहिए क्योंकि वह भी गुलामी की याद दिलाता है।
विज्ञापन
मंगलवार (17 अक्टूबर) को मीडिया से बात करते हुए आजम ने कहा कि हम लोगों को गुलामी की सभी निशानियों को नष्ट कर देना चाहिए जो हमें याद दिलाती हैं कि उन्होंने हमपर राज किया था। मैंने पहले भी कहा है कि हमें संसद, कुतुब मिनार, राष्ट्रपति भवन, लाल किला और आगरा का यह ताज महल सब नष्ट कर देना चाहिए।
विज्ञापन
संगीत सोम के बयान पर बोले ओवैसी- क्या लाल किले से तिरंगा फहराना बंद होगा?
विज्ञापन
यह विवाद संगीत सोम के बयान के बाद शुरू हुआ जिसमें उन्होंने बाबर, अकबर और औरंगजेब को 'गद्दार' कहा था। सोम ने कहा था कि इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करके उन लोगों को महापुरुष बताया गया।
सोम ने कहा था कि इनका नाम इतिहास से हटेगा और देश के असली महापुरुष महाराणा प्रताप, शिवाजी आदि का इतिहास अब स्कूल कॉलेजों में बच्चों को पढ़ाया जाएगा। सोम ने यह भी कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर और मथुरा में कृष्ण मंदिर भव्य बनेगा और उनके निर्माण को कोई नहीं रोक सकता।
Mai pehle se iss rai ka hoon ki ghulami ki un tamaam nishaniyon ko mita dena chahiye jisse kal ke shasakon ki boo aati ho: Azam Khan pic.twitter.com/hrbO4Tqzih
— ANI UP (@ANINewsUP) October 17, 2017