फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mohammad azharuddin and chetan chauhan told: who may win the icc t20 world cup

अजहरुद्दीन और चेतन चौहान ने बताया कौन है वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार

Wed, 30 Mar 2016 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Wed, 30 Mar 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
mohammad azharuddin and chetan chauhan told: who may win the icc t20 world cup
भारतीय टीम - फोटो : pti

भारत को सेमीफाइनल में जगह दिलाने वाले विराट कोहली इन दिनों पुराने क्रिकेटरों के चहेते बन गए हैं। इंडिया टीम के पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन ने उन्हें संकटमोचक बताते हुए बल्लेबाजी की खूब तारीफ की है। अजहर का कहना है कि मैने किसी मैच में उन्हें दबाव में नहीं देखा। कप्तान धोनी भी रन बरसाऊ पारी खेल रहे हैं। अगर दोनों की यही लय रही तो टी-20 विश्वकप भारत ही फतह करेगा।

विज्ञापन


धोनी और कोहली खेलते हैं जिताऊ पारी

मुरादाबाद से कांग्रेस के सांसद रहे पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन ने अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में बताया कि टीम में थोड़ी बहुत कमियां हमेशा रहती हैं। क्योंकि सारे खिलाड़ी तो परफेक्ट नहीं हो सकते हैं। अगर पूर्व के सभी कप्तानों की टीम को देख लिया जाए तो धोनी की तरह जिताऊ पारी खेलने वाले कुछ ही रहे हैं।
विज्ञापन


उनकी वजह से टीम का मनोबल भी ऊंचा रहता है। विराट कोहली का गेम ऐसा ही है जब-जब टीम को रनों की जरूरत हुई है तब-तब उनका बल्ला चलता है। टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने में भी विराट का प्रमुख रोल रहा है। पूर्व कप्तान का कहना है कि सेमीफाइनल में धौनी और कोहली को इसी रफ्तार के साथ खेलना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलिंग लाइन और क्षेत्ररक्षण मजबूत करें

mohammad azharuddin and chetan chauhan told: who may win the icc t20 world cup
team india - फोटो : reuters

अमरोहा के पूर्व सांसद और टीम इंडिया के पूर्व ओपनर चेतन चौहान का कहना है कि इसमें कोई दो-राय नहीं कि पूरी टीम ही मजबूत है। वेस्टइंडीज के साथ सेमीफाइनल मुकाबला होना है। वेस्टइंडीज की टीम में एक दो खिलाड़ियों को छोड़कर कोई भी इस समय लय में नहीं है।

बस टीम इंडिया को बॉलिंग लाइन और क्षेत्ररक्षण को थोड़ा मजबूत करना होगा। एक दो बल्लेबाजों के क्रम में भी बदलाव करनी की जरूरत होगी। बाकी तो धौनी और विराट अगर जम जाते हैं तो कहीं कोई दिक्कत नहीं आती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed