फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Azadi ka Amrut Mahotsav: Prakash Javadekar to inaugurate 7 exhibitions on March 13

आजादी का अमृत महोत्सव: 13 मार्च को सात प्रदर्शनियों का उद्घाटन करेंगे जावड़ेकर

Thu, 11 Mar 2021 10:40 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 11 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Azadi ka Amrut Mahotsav: Prakash Javadekar to inaugurate 7 exhibitions on March 13
सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : twitter/PrakashJavdekar

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत 13 मार्च को सात जगहों पर डिजिटल तरीके से प्रदर्शनियों का उद्घाटन करेंगे। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस संबंध में कहा कि मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गांधीनगर में साबरमती आश्रम में करेंगे। वहीं कुल 37 राज्यस्तरीय प्रदर्शनियों का उद्घाटन जाने-माने लोग करेंगे।

विज्ञापन


जावड़ेकर जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में, बंगलूरू, पुणे, भुवनेश्वर, मणिपुर के मोइरंग जिले और बिहार के पटना में प्रदर्शनियों का उद्घाटन करेंगे। मंत्री 13 मार्च को यहां राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में भी एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


इनमें स्वतंत्रता संग्राम के मुख्य पड़ाव दर्शाए जाएंगे जिनमें असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन आदि हैं। डांडी मार्च, महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल और स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले अन्य महापुरुषों को भी केंद्र में रखा जाएगा। भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वर्ष अगले साल पूरे होंगे और उससे 75 सप्ताह पहले ही अमृत महोत्सव की शुरुआत हो रही है जो 2023 के स्वतंत्रता दिवस तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed