फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Azad in response to Khurshid: After the book ruckus, Congress engaged in damage control, said comparison of Hindutva with Boko Haram was wrong

खुर्शीद के जवाब में आजाद: बुक पर बवाल के बाद कांग्रेस जुटी डैमेज कंट्रोल में, हिंदुत्व की बोको हरम से तुलना को बताया गलत

Thu, 11 Nov 2021 09:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 11 Nov 2021 09:11 PM IST
सार

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम एक राजनीतिक विचारधारा के रूप में हिंदुत्व से सहमत नहीं हो सकते हैं, लेकिन आईएसआईएस और जिहादी इस्लाम के साथ इसकी तुलना करना तथ्यात्मक रूप से गलत और अतिशयोक्ति है।

विज्ञापन
Azad in response to Khurshid: After the book ruckus, Congress engaged in damage control, said comparison of Hindutva with Boko Haram was wrong
गुलाम नबी आजाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर सलमान खुर्शीद की किताब पर बवाल मच गया है। यूपी समेत कुछ अन्य राज्यों के चुनाव में पार्टी के हितों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसलिए कांग्रेस तुरंत बचाव की मुद्रा में आ गई है। उसने अपने वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को मैदान में उतारा। आजाद ने किताब में की हिंदुत्व को अफ्रीका में सक्रिय आतंकी संगठन बोको हरम जैसा बताने को गलत करार दिया है।

विज्ञापन


गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम एक राजनीतिक विचारधारा के रूप में हिंदुत्व से सहमत नहीं हो सकते हैं, लेकिन आईएसआईएस और जिहादी इस्लाम के साथ इसकी तुलना करना तथ्यात्मक रूप से गलत और अतिशयोक्ति है। खुर्शीद की पुस्तक 'सनराइज ओवर अयोध्या' का बुधवार को विमोचन हुआ था। इसें कांग्रेस नेता पी चिदंबरम तथा दिग्विजय सिंह मौजूद थे। भाजपा इस किताब को लेकर खुर्शीद और कांग्रेस पार्टी पर हमलावर रूप अपना रही है। 
विज्ञापन


खुर्शीद की बुक में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हरम से करने पर भाजपा ने खुर्शीद की कड़ी आलोचना की। भाजपा ने कहा कि यह हिंदुत्व का अपमान है। इससे भारत की आस्था को ठेस पहुंची है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नफरत का जाल बुन रही कांग्रेस
भाजपा ने अपने आधिकारिक हैंडल पर इस बारे में ट्वीट कर लिखा 'कांग्रेस पार्टी एक मकड़ी की तरह हिंदुओं के खिलाफ नफरत का जाल बुन रही है और इस पार्टी की सरकारें आजादी के बाद 55 साल देश में रहीं लेकिन उसने केवल सांप्रदायिक राजनीति की है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed