{"_id":"625402c67601f01f3b74d89c","slug":"azaan-hanuman-chalisa-row-pune-mns-leader-vasant-more-says-satisfied-with-talks-with-raj-thackeray-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजान-हनुमान चालीसा विवाद: राज ठाकरे के रुख का विरोध करने वाले मनसे नेता ने बदले सुर, कहा- सारे संदेह दूर हो गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अजान-हनुमान चालीसा विवाद: राज ठाकरे के रुख का विरोध करने वाले मनसे नेता ने बदले सुर, कहा- सारे संदेह दूर हो गए
Mon, 11 Apr 2022 03:58 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 11 Apr 2022 03:58 PM IST
सार
वसंत मोरे ने कहा था कि पार्टी पदाधिकारी होने के नाते मुझे मनसे प्रमुख राज ठाकरे के मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर बंद कराने के रुख का समर्थन करना पड़ेगा। लेकिन, एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मुझे समावेशी नजरिया अपननाना होगा।
विज्ञापन
वसंत मोरे
- फोटो : facebook/vasantmore88
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर अजान बजाने को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के बयान से अलग विचार रखने वाले पार्टी की पुणे इकाई के पूर्व अध्यक्ष वसंत मोरे ने सोमवार को अपने सुर बदल लिए। उन्होंने कहा कि मुझे जो भी शंकाएं थीं उनका समाधान हो गया है और मैं पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के साथ खड़ा हूं।
विज्ञापन
मोरे ने कहा कि मैंने राज ठाकरे से मुलाकात की थी और उनके साथ हुई बातचीत से 100 फीसदी संतुष्ट हूं। उन्होंने कहा, 'मेरे सारे संदेह दूर हो गए हैं। राज ठाकरे साहब ने मुझे ठाणे में कल की रैली में शामिल होने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि मुझे रैली में सभी सवालों के जवाब मिलेंगे। मैं पहले दिन से मनसे के साथ हूं और हमेशा रहूंगा।'
विज्ञापन
राज ठाकरे ने दो अप्रैल को मुंबई के शिवाजी पार्क में गुडी पाडवा रैली के दौरान कहा था कि मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी तेज आवाज में क्यों बजाया जाता है? अगर इस पर रोक नहीं लगी तो मस्जिदों के बाहर तेज स्पीकर लगाए जाएंगे और उनमें तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाई जाएगी। इसका मोरे ने हृदय से समर्थन नहीं किया था।
विज्ञापन
वसंत मोरे ने कहा था कि पार्टी पदाधिकारी होने के नाते मुझे मनसे प्रमुख राज ठाकरे के मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर बंद कराने के रुख का समर्थन करना पड़ेगा। लेकिन, एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मुझे समावेशी नजरिया अपननाना होगा। मोरे ने इसे 'तानाशाही रुख' बताते हुए कहा था मेरे लिए अपने वार्ड में इसे लागू करना मुश्किल होगा।
बता दें कि पूर्व पार्षद वसंत मोरे का कार्यकाल कुछ सप्ताह पहले ही पूरा हुआ है। वह जिस वार्ड का प्रतिनिधित्व करते हैं, वहां मुसलमानों की अच्छी आबादी है।