फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AYUSHMAN bharat yojna must be a game changer for modi government and for india

पीएमओ की नजर में गेम चेंजर साबित होगी आयुष्मान भारत योजना

Mon, 07 May 2018 07:16 PM IST
शशिधर पाठक, अमर उजाला
शशिधर पाठक, अमर उजाला Updated Mon, 07 May 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
AYUSHMAN bharat yojna must be a game changer for modi government and for india
देश के लिए आयुष्मान भारत योजना गेम चेंजर साबित होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक यह योजना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सोमवार को प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा तथा इसके साथ शुरू होने वाले स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम की समीक्षा की। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार इस दौरान उन्हें राज्यों के साथ चल रहे परामर्श, सुझाव और प्रगति की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री चाहते हैं कि गरीबों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने वाली इस योजना को बिना किसी देरी के लागू किया जाए। इस परियोजना के तहत गरीब परिवार को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रधान किया जाएगा। सरकार का प्रयास इस योजना के जरिए दस करोड़ से अधिक परिवारों को जोड़ने का है। बताते हैं प्रधानमंत्री ने इसके बाबत व्यापक चर्चा की और इसे शीघ्रता से लागू करने के संबंध में दिशा-निदेश दिए।
विज्ञापन


पीएम चाहते हैं कि इस योजना पहले न्यूनतम आय वर्ग के लोगों को वरीयता दी जाए। ताकि समाज के सबसे निचले तबके तक स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ पहुंचाया जा सके। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नीति आयोग और प्रधानमंत्री कार्यालय पूरी संवेदनशीलता के साथ आयुष्मान भारत को जमीन पर उतारने में लगे हैं। गौरतलब है कि भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आयुष्मान केंद्र का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजना

आयुष्मान भारत केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजना है। सरकार इसे ध्यान में रखकर तेजी से काम कर रहे हैं। समझा जा रहा है कि केंद्र सरकार के कामकाज का चार साल पूरा होने पर केंद्र सरकार इस योजना को क्रियान्वित करने की घोषणा कर सकती है। इसके लिए जोर शोर से तैयारी चल रही है। केंद्र सरकार के रणनीतिकारों को उम्मीद है कि यदि 2019 के आम चुनाव से पहले यह योजना जमीन पर उतरनी शुरू हो गई तो यह यूपीए सरकार की महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना तरह गेम चेंजर साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed