{"_id":"5b255b414f1c1bc5628b5761","slug":"ayushman-bharat-yojana-government-may-impose-fine-on-insurance-companies-on-delay-in-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत योजना: भुगतान में देरी पर बीमा कंपनियों पर जुर्माना लगा सकती है सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आयुष्मान भारत योजना: भुगतान में देरी पर बीमा कंपनियों पर जुर्माना लगा सकती है सरकार
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
ayushman bharat yojana
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार ने उन बीमा कंपनियों पर जुर्माना लगाने का प्रस्ताव दिया है जो केंद्र की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (एनएचपीएस) के तहत किए गए दावों में अस्पतालों को समय से भुगतान नहीं करती हैं।
इस योजना के तहत अगर कोई बीमा कंपनी दावे का भुगतान अदा करने में 15 दिन से ज्यादा की देरी करती है तो उसे दावा राशि पर प्रति सप्ताह एक फीसदी ब्याज तब तक देना होगा जब तक वह पूरी तरह भुगतान अदा नहीं कर देती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को जारी एक दस्तावेज के अनुसार बीमा कंपनी सीधे संबंधित अस्पताल को जुर्माना राशि अदा करेगी।
इस दस्तावेज में इस योजना के तहत कवर होने वाली राशि और प्रक्रिया की सूची है। अब तक 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने एनएचपीएस लागू करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ एमओयू (ज्ञापन पत्र) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका लक्ष्य कमजोर तबके के 10 करोड़ परिवारों को पांच लाख रुपये तक का बीमा कवर मुहैया कराना है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली, ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल ने अब तक इस योजना को अपनाने पर कोई सकारात्मक रुख नहीं दिखाया है। हालांकि, इन राज्यों में भी इस योजना को लागू करने पर बातचीत चल रही है। ऐसी संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना की शुरुआत 15 अगस्त को करेंगे।