फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayushman Bharat will be assigned more budget next year: Piyush Goyal

सरकार अगले साल आयुष्मान भारत के लिए अधिक धन मुहैया करा सकती है : गोयल

Fri, 08 Feb 2019 03:30 PM IST
अजय सिंह भाषा, नयी दिल्ली
भाषा, नयी दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Fri, 08 Feb 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat will be assigned more budget next year: Piyush Goyal
आयुष्मान भारत - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार अगले साल दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत के लिए अधिक धन आवंटित कर सकती है। गोयल ने स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि योजना की शुरुआत के चार माह के भीतर ही इसके लाभार्थियों की संख्या 10 लाख के आंकड़े को पार कर गयी है।

 

उन्होंने कहा सरकार ने पहले ही इस कार्यक्रम के लिए आधा अरब (50 करोड़) डॉलर का प्रावधान किया है। आने वाले साल में हमें और धन मुहैया कराने की उम्मीद है। पिछले सप्ताह संसद में पेश वित्त वर्ष 2019-20 के अंतरिम बजट में आयुष्मान भारत के लिए आवंटन को बढ़ाकर 6,400 करोड़ रुपये करने का ऐलान किया गया था।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाये जाने से विश्व भर की कंपनियों के लिए स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के विस्तार की कोशिश में भागीदारी का द्वार खुलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हर घर तक बिजली की पहुंच के बारे में वित्त मंत्री ने कहा कि इस साल अप्रैल तक देश के हर घर तक बिजली पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने सतत विकास लक्ष्य से एक दशक पहले ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed