फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayushman Bharat: in less than 24 hours 1000 patients got benefit of this scheme

24 घंटे से भी कम समय में 1000 लोगों को मिला आयुष्मान भारत योजना का फायदा

Tue, 25 Sep 2018 08:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Sep 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat: in less than 24 hours 1000 patients got benefit of this scheme
नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना- आयुष्मान भारत योजना (पीएमजेएवाई) का रविवार को शुभारंभ किया था। इस स्वास्थ्य बीमा योजना का 24 घंटे से भी कम समय में देशभर के 1000 से ज्यादा मरीजों को लाभ मिला है। लाभ उठाने वाले ज्यादातर मरीज छत्तीसगढ़ और हरियाणा से हैं। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि झारखंड, असम और मध्यप्रदेश के मरीजों को भी योजना का फायदा मिला है। पीएम ने रांची में इस योजना का शुभारंभ करते हुए खुद पांच लाभांवितों को गोल्ड कार्ड सौंपे थे। 

विज्ञापन


योजना के उद्घाटन के बाद जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम के सदर अस्पताल में 22 साल की पूनम महतो ने एक बेटी को जन्म दिया। वह इस योजना के आधिकारिक तौर पर लागू होने के बाद पहली लाभांवित बनीं। योजना के शुरू होने के बाद झारखंड में कुछ ही घंटों के अंदर रांची इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में चार मरीज विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए भर्ती हुए।
विज्ञापन


पीएमजेएवाई के अतंर्गत 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों के 50 करोड़ लाभांवितों को साल में पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। पहले ही इसके 98 प्रतिशत लाभांवितों की पहचान हो चुकी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी (एनएचए) पीएम की तरफ से हर लाभांवित को पत्र भेजकर उन्हें योजना की जानकारी दे रहा है। इन पत्रों में क्यूआर कोड और चिह्नित परिवारों की अन्य जानकारियां मौजूद हैं। जिसका इस्तेमाल सरकारी और निजी अस्पतालों में सेवा प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया, 'हमने अब तक पीएम की तरफ से 40 लाख पत्र भेजे हैं। इन पत्रों को आरोग्य मित्र या प्रशिक्षित लोग अस्पतालों में स्कैन करेंगे और लाभांवितों को वेरिफाई करके उन्हें बीमा की सुविधा दिलाएंगे।' इस योजना के लिए एनएचए ने एक वेबसाइट- mera.pmjay.gov.in शुरू की है। इसके साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर 14555 शुरू किया गया है। वेबसाइट और हेल्पलाइन के जरिए लोग जान सकेंगे कि वह इस योजना के अधिकारी हैं या नहीं। आयुष्मान भारत योजना को 30 राज्यों के 445 से ज्यादा जिलों में एकसाथ शुरू किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed