{"_id":"5b167c594f1c1b624d8b4c0e","slug":"ayush-ministry-seeks-help-from-isro-for-satellite-photos-on-yoga-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस पर सैटेलाइट तस्वीरों के लिए आयुष मंत्रालय ने इसरो से मांगी मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
योग दिवस पर सैटेलाइट तस्वीरों के लिए आयुष मंत्रालय ने इसरो से मांगी मदद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Jun 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष मंत्रालय ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में सुबह 7 से 8 बजे होने वाले कार्यक्रम की सैटेलाइट तस्वीरों के लिए इसरो से मदद मांगी है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन विभिन्न आयोजन स्थलों पर योग करने वालों के आकलन के लिए मंत्रालय ने इसरो की सहायता मांगी है।
विज्ञापन
पिछले साल 18 से 20 औपचारिक आयोजन हुए थे। वहीं, करीब साढ़े सात करोड़ लोगों ने योग किया था। आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद वाई. नाईक ने बताया कि मंत्रालय इंडियन मेनोपॉज सोसाइटी के साथ परामर्श कर 40 से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए योग प्रोटोकॉल विकसित कर रहा है।
विज्ञापन
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार 40 से अधिक उम्र की महिलाओं का अस्पष्ट जनसांख्यिकीय समूह होता है। भारत के हर परिवार में इस उम्र की एक महिला होती है जो करीब पांच से छह लोगों की देखभाल करती हैं।
विज्ञापन