{"_id":"631f2c4f26ea313ec9586519","slug":"ayush-ministry-celebrate-ayurveda-day-as-a-public-participation-and-mass-movement-every-day-every-household","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayush Ministry: 19 मंत्रालय चलाएंगे हर दिन-हर घर आयुर्वेद अभियान, देश विदेश में होंगे विभिन्न कार्यक्रम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ayush Ministry: 19 मंत्रालय चलाएंगे हर दिन-हर घर आयुर्वेद अभियान, देश विदेश में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
Mon, 12 Sep 2022 06:26 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 12 Sep 2022 06:26 PM IST
सार
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोणोवाल व केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री महेंद्र मुंजपारा ने हर दिन, हर घर आयुर्वेद अभियान की शुरूआत कर दी है।
विज्ञापन
Ministry of AYUSH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयुष मंत्रालय इस बार आयुर्वेद दिवस को जनभागीदारी और जनांदोलन के रूप में मनाने की तैयारी कर रहा है। नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोणोवाल व केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री महेंद्र मुंजपारा ने सोमवार को इसकी शुरुआत कर दी हैं। 23 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान से केंद्र सरकार के करीब 19 मंत्रालयों को आयुष मंत्रालय से जोड़ा गया है, जो अपने-अपने स्तर पर हर दिन, हर घर आयुर्वेद अभियान को आगे बढाएंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर सभी मंत्रालयों और राज्यों को भेजा जा रहा है।
हर दिन, हर घर आयुर्वेद के थीम से शुरू होने वाले इस अभियान को जन संदेश, जनभागीदारी और जनआंदोलन के तीन हिस्सों में बांटा गया है। इसके लिए नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान को नोडल एजेंसी घोषित किया गया है। जन संदेश के तहत देशभर में व्यापक स्तर पर एसएमएस, रेडियो जिंगल, एफएम रेडियो, टीवी स्पॉट, एलईडी, फिल्म और प्रिंट मीडिया के जरिए लोगों को संदेश दिया जाएगा। जबकि जनभागीदारी में देश के 75 विशेष स्थानों पर प्रकृति परिक्षण कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा आंगनवाड़ी, एनएसएस और फूड फेस्टिवल, म्यूजिक कंसर्ट सहित स्कूलों और विश्वविद्यालयों में आयुर्वेद को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। जनआंदोलन के तहत सभी राज्यों की ग्राम पंचायतों में पोस्टर लगाएं जाएंगे, इसके अलावा सेल्फी प्वाइंट बनाने की योजना है।
मंत्रालयों को दी जाएगी जिम्मेदारी
योग की तरह ही आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने की प्लानिंग हैं। जिसके लिए तकरीबन 19 केंद्रीय मंत्रालयों का सहयोग लिया गया है। इसके अलावा नार्थ ईस्ट रिजन, पंचायती राज से लेकर राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी इसमें शामिल किया गया है। 42 दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में रेलवे स्टेशनों, रेलों, हवाई अड्डों, हवाई जहाज आदि में एलईडी प्रदर्शन, टिकट पर क्यूआर रोड प्रकाशित करना है। जबकि विदेश मंत्रालय विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों के माध्यम से आयुर्वेद पर कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसी तरह रक्षा, गृह, वाणिज्य, संस्कृति मंत्रालय सहित कुल 19 मंत्रालय अभियान को आगे बढाएंगे। इस मौके पर केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि देश के कोने-कोने और सभी परिवार तक देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति को पहुंचाना है। छह सप्ताह का जो कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, उससे हर व्यक्ति जागरूक होगा। होलिस्टिक हेल्थ के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। सभी मंत्रालय मिलकर लोगों तक आयुर्वेद का संदेश पहुंचाए।
विज्ञापन
यह है कार्यक्रम
12 से 18 सितंबर – होलिस्टिक हेल्थ
19 से 25 सितंबर- मोटे अनाज
26 सितंबर से 2 अक्टू्बर- आयुर्वेद आहार
3 से 9 अक्टूबर- वरिष्ठ नागरिक और आयुर्वेद
10 से 16 अक्टूबर- मानसिक स्वास्थ्य
17 से 23 अक्टूबर- आयुर्वेद पर अनुभव