{"_id":"63e8708c6558239afe098a87","slug":"ayodhya-verdict-bench-former-supreme-court-judge-abdul-nazeer-appointed-as-governor-of-andhra-pradesh-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Appointment: SC के पूर्व जज अब्दुल नजीर बने राज्यपाल, अयोध्या मामले में फैसला सुनाने वाली बेंच का हिस्सा थे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Appointment: SC के पूर्व जज अब्दुल नजीर बने राज्यपाल, अयोध्या मामले में फैसला सुनाने वाली बेंच का हिस्सा थे
Sun, 12 Feb 2023 11:10 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:10 AM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अब्दुल नजीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। बता दें कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय बेंच का हिस्सा रहे अल्पसंख्यक समुदाय के इकलौते जज जस्टिस एस अब्दुल नजीर पिछले महीने चार जनवरी को रिटायर हो गए थे। जिसके बाद से ही उनके राज्यपाल बनने की संभवनाएं जताई जा रही थी।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति नजीर की सेवानिवृत्ति दो बैक-टू-बैक निर्णयों के बाद हुई, जिसमें उनके नेतृत्व वाली एक संविधान पीठ ने नोटबंदी को सही ठहराते हुए बरकरार रखा था। इसके अलावा मंत्रियों, सांसदों, विधायकों के स्वतंत्र भाषण अधिकार पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन