फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayodhya Ram Mandir While making idol of Ramlala a piece of stone hits eye of Yogiraj

Ram Mandir: रामलला की मूर्ति बनाते समय पत्थर का टुकड़ा आंख में लगा, फिर भी नहीं रुके योगीराज

Wed, 17 Jan 2024 06:22 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूरू Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 17 Jan 2024 06:22 AM IST
सार

योगीराज की पत्नी विजेता ने बताया कि प्रभु राम की मूर्ति के बनाते समय एक नुकीला टुकड़ा उनकी (योगीराज) आंख में चुभ गया। हालांकि, ऑपरेशन के बाद उसे हटा दिया गया। दर्द के दौरान भी वह नहीं रुके और काम करते रहे।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir While making idol of Ramlala a piece of stone hits eye of Yogiraj
मूर्तिकार अरुण योगीराज - फोटो : Social Media

विस्तार

मूर्तिकार अरुण योगीराज की बनाई रामलला की मूर्ति गर्भगृह में स्थापना के लिए चुने जाने से योगीराज का परिवार बहुत खुश है। योगीराज की पत्नी विजेता ने बताया कि प्रभु राम की मूर्ति के बनाते समय एक नुकीला टुकड़ा उनकी (योगीराज) आंख में चुभ गया। हालांकि, ऑपरेशन के बाद उसे हटा दिया गया। दर्द के दौरान भी वह नहीं रुके और काम करते रहे। उनका काम इतना अच्छा था कि इसने सभी को प्रभावित किया।

विज्ञापन

मां सरस्वती ने कहा, किसी ने भी भगवान राम को नहीं देखा था, लेकिन भगवान ने स्वयं उनके बेटे को पत्थर से एक आकृति बनाने की अंतर्दृष्टि दी थी। शायद भगवान ने ही उन्हें अपनी मूर्ति तराशने का आशीर्वाद दिया था।

विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा में 54 देशों के 100 प्रतिनिधि होंगे रामलला के मेहमान
प्राण प्रतिष्ठा में देश की नामचीन हस्तियों के साथ 54 देशों के 100 प्रतिनिधि भी खास मेहमान होंगे। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, मॉरिशस समेत कई यूरोपीय, अफ्रीकी व बौद्ध देशाें के अतिथियों को आमंत्रित किया है। संघ परिवार और विहिप की अंतरराष्ट्रीय शाखाओं के शीर्ष पदाधिकारी भी समारोह में शिरकत करने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed