फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayodhya Ram Mandir Uddhav Thackeray says not received any invitation to attend consecration of Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir: उद्धव ठाकरे बोले- मुझे किसी के निमंत्रण की जरूरत नहीं, जब मन करेगा अयोध्या जाऊंगा

Sun, 31 Dec 2023 05:40 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 31 Dec 2023 05:40 AM IST
सार

उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या में राजनीतिक कार्यक्रम नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Uddhav Thackeray says not received any invitation to attend consecration of Ram Mandir
Uddhav Thackeray - फोटो : Social Media

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि उन्हें राम मंदिर उद्घाटन के लिए कोई आमंत्रण नहीं मिला है, न ही मुझे रामलला के दर्शन के लिए किसी के निमंत्रण की जरूरत है। जब चाहूंगा अयोध्या जाऊंगा। उद्धव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या में राजनीतिक कार्यक्रम नहीं करना चाहिए। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी है। कार्यक्रम में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने कई राजनीतिक पार्टी के नेताओं को न्योता नहीं दिया है जिसमें उद्धव ठाकरे भी शामिल हैं। ठाकरे ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में सभी का योगदान है। पार्टी की तरफ से हमने भी समर्पण निधि दी है।
विज्ञापन


बाबरी विध्वंस में कहीं नहीं थी शिवसेना: फडणवीस
वहीं, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बाबरी विध्वंस के समय शिवसेना कहीं नहीं थी। दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे से जब पूछा गया था कि क्या आपके लोगों ने बाबरी विध्वंस किया था। तब उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि अगर, वे हमारे लोग हैं तो मुझे उन पर गर्व है। लेकिन जो लोग घर से नहीं निकले, उन्होंने बाल ठाकरे के उस वाक्य के आधार पर श्रेय लेने की कोशिश की।
विज्ञापन


अयोध्या आध्यात्मिक नक्षत्र के रूप में उभरी: सिंधिया
केंद्रीय नागरिक उड्डयन व इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि भारत आर्थिक और अयोध्या आध्यात्मिक नक्षत्र के रूप में उभर रही है। आज का दिन ऐतिहासिक है, हजारों साल से जिसका इंतजार था वह समय भी करीब है। प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। इसी तारतम्य में अयोध्या को विश्व मानचित्र पर लाया जा रहा है। हवाई अड्डे के पास मैदान में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 500 करोड़ की लागत से निर्मित एयरपोर्ट पर श्रीराम की जीवन शैली को अंकित किया गया है। इसकी दीवारें उड़ीसा, बिहार के मधुबनी और आंध्र प्रदेश की कला की भी गवाह हैं। दूसरे चरण में इसका और विस्तार किया जाना है। फिलहाल इंडिगो व एयर इंडिया के विमानों से अयोध्या का दिल्ली से सीधा जुड़ाव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास और विरासत से यूपी के मिशन 80 पर मोदी
प्रधानमंत्री ने नवंबर में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव प्रचार समाप्त होते ही यूपी में विरासत को सम्मान के मुद्दे को धार देना शुरू कर दिया है। 28 नवंबर को मथुरा में मीरा बाई के जयंती समारोह में उन्होंने कहा था कि जल्द ही मथुरा में भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दिव्य और भव्य दर्शन होंगे। उसके बाद पीएम ने 17 दिसंबर को वाराणसी में काशी-तमिल संगमम में शिककत की। शनिवार को अयोध्या में एयरपोर्ट के लोकार्पण के साथ रोड शो कर राष्ट्रवाद के एजेंडे को धार भी दी। मोदी ने 32 दिन में यूपी तीसरा बड़ा दौरा किया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मोदी ने विकास और विरासत को सम्मान के जरिये यूपी में लोकसभा चुनाव में मिशन 80 को पूरा करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed