फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ayesha suicide case police found 70 minutes phone recording in which arif sid send me your video after death

आयशा की 70 मिनट की कॉल रिकॉर्डिंग में बड़ा खुलासा, पति ने कहा - तू मर जा और...

Fri, 05 Mar 2021 08:50 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 05 Mar 2021 08:50 AM IST
सार

  • आत्महत्या करने से पहले आयशा ने आरिफ से फोन पर की थी बात
  • दोनों के बीच करीब 70 मिनट की बातचीत हुई थी, पुलिस को मिली रिकॉर्डिंग
  • कॉल के दौरान आरिफ ने आयशा से कहा कि तू मर जा और मरने का वीडियो भेज दे

विज्ञापन
ayesha suicide case police found 70 minutes phone recording in which arif sid send me your video after death
आयशा बानो (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook Screen Grab

विस्तार

आयशा आत्महत्या मामले में अहमदाबाद पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस को एक 70 मिनट की कॉल रिकॉर्डिंग मिली है, जिसमें आयशा ने आत्महत्या करने से पहले अपने पति आरिफ से बात की थी। पुलिस के मुताबिक, इस कॉल रिकॉर्डिंग के जरिए मामले में कई खुलासे हो सकते हैं। 

विज्ञापन


पाली से आरिफ को किया गिरफ्तार
बता दें कि आयशा ने अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट में कूदकर अपनी जान दे दी थी और आत्महत्या करने से पहले एक भावुक वीडियो साझा की थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई थी और राजस्थान के पाली से पुलिस ने आयशा के पति आरिफ को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


आत्महत्या से पहले आरिफ से 70 मिनट की बातचीत
पुलिस ने आरिफ का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आयशा के घरवालों का कहना है कि आत्महत्या करने से पहले आयशा ने आरिफ से फोन पर बात की और दोनों के बीच करीब 70 मिनट की फोन रिकॉर्डिंग है। पुलिस को यह रिकॉर्डिंग मिल गई है, जिसमें आरिफ आयशा से यह कहते हुए पाया गया कि तू मर जा और मरने का वीडियो मुझे भेज देना। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा आयशा के घरवालों ने आरोप लगाया है कि आरिफ का किसी दूसरी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उस लड़की के लिए आरिफ आयशा के घरवालों को दहेज के नाम पर परेशान करता था। हालांकि पुलिस घरवालों के इस आरोप को लेकर भी जांच कर रही है। 

2020 में आयशा ने दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की थी
बता दें कि साल 2020 में आयशा ने आरिफ और उसके घरवालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया था और इस मामले के तहत आरिफ और उसके घरवालों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। इसके बाद जमानत पर ये लोग छूट गए थे। पुलिस को 70 की जो रिकॉर्डिंग मिली है, उसमें आयशा और आरिफ के बीच दहेज के मामले को लेकर भी बातचीत हुई है। रिकॉर्डिंग के मुताबिक आरिफ आयशा पर दहेज का मामला वापस लेने का दबाव बना रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed