{"_id":"5cda096dbdec22070063383e","slug":"axis-bank-money-laundering-case-ed-attached-assets-of-nearly-rs-3-crore-in-demonetisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सिस बैंक धनशोधन मामला: नोटबंदी में ईडी ने करीब तीन करोड़ की संपत्ति अटैच की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक्सिस बैंक धनशोधन मामला: नोटबंदी में ईडी ने करीब तीन करोड़ की संपत्ति अटैच की
Tue, 14 May 2019 05:48 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 14 May 2019 05:48 AM IST
विज्ञापन
एक्सिस बैंक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीरी गेट स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में नोटबंदी के दौरान हुए धनशोधन मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब तीन करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की। ईडी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पुनीत जैन, हेमराज सिंह, विनोद देशमुख, राजीव सिंह कुशवाहा, महफूज खान, प्रवेश कुमार गांधी और अन्य की 2.96 करोड़ रुपये की चल संपत्ति अटैच की है।
विज्ञापन
ईडी के मुताबिक मोहित गर्ग, नितिन गुप्ता और राजीव सिंह कुशवाहा लोगों से प्रतिबंधित नोट एकत्र कर कुशवाहा की शैल फर्मों में जमा कराते थे। ये लोग एक्सिस बैंक के अधिकारियों की मदद से इस काम को अंजाम देते थे। शैल फर्मों में जमा हुए पैसे का इस्तेमाल सोना खरीदने के लिए किया गया। जांच में सामने आया कि अलग-अलग लोगों के 40 करोड़ रुपये आरोपियों ने ठिकाने लगाये।
विज्ञापन
ईडी ने एक्सिस बैंक के अधिकारियों की गिरफ्तारी की थी, जो अभी जमानत पर बाहर हैं। मामले में ईडी दो आरोप पत्र भी दायर कर चुकी है।