फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Axis Bank Credit card holders defrauded abroad worth Rs 500 crore customers lodged complaint

Axis Bank: क्रेडिट कार्डधारकों से विदेश में 500 करोड़ की धोखाधड़ी, हजारों ग्राहकों ने दर्ज कराई शिकायत

Fri, 29 Mar 2024 07:04 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 29 Mar 2024 07:04 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर ग्राहकों के सवाल पर मोघे ने कहा कि बैंक ने खुद ऐसे कुछ संदेहास्पद लेनदेन को रोक दिया है। इससे कई ग्राहक प्रभावित हुए हैं। बैंक के क्रेडिट कार्ड ग्राहकों ने प्रतिदिन लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। पर हर कार्ड के आधार पर यह बहुत छोटा लेनदेन हुआ है।

विज्ञापन
Axis Bank Credit card holders defrauded abroad worth Rs 500 crore customers lodged complaint
एक्सिस बैंक - फोटो : social media

विस्तार

एक्सिस बैंक के कई क्रेडिट कार्डधारक विदेशों में लेन-देन के दौरान धोखाधड़ी के शिकार हो गए। आरोपियों ने एक दिन में करीब 500 करोड़ रुपये की खरीदी की है। हालांकि, बैंक ने साफ किया कि ग्राहकों के डाटा में कोई सेंध नहीं लगी है। बैंक के कार्ड प्रमुख संजीव मोघे ने कहा कि मंगलवार शाम से ग्राहकों से अवैध लेनदेन की शिकायतें मिली हैं। कुछ ई-कॉमर्स साइट पर कम मूल्य की खरीदारी का यह मामला है। इन लेनदेन का स्तर बहुत सीमित है और ग्राहकों से जुड़ा आंकड़ा पूरी तरह सुरक्षित है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ग्राहकों के सवाल पर मोघे ने कहा कि बैंक ने खुद ऐसे कुछ संदेहास्पद लेनदेन को रोक दिया है। इससे कई ग्राहक प्रभावित हुए हैं। बैंक के क्रेडिट कार्ड ग्राहकों ने प्रतिदिन लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। पर हर कार्ड के आधार पर यह बहुत छोटा लेनदेन हुआ है। यह घटना केवल एक दिन में हुई है। उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी करने वालों ने अनधिकृत लेन-देन के मकसद से कुछ कार्ड नंबर और उसकी एक्सपायरी डेट हासिल की। चूंकि ये अंतरराष्ट्रीय लेनदेन हैं, इसलिए इन्हें एसएमएस या वन टाइम पासवर्ड अथवा सीवीवी नंबर जैसे किसी दूसरे सत्यापन की जरूरत नहीं पड़ी। भुगतान के लिए कार्ड पेट्रोल पंपों या रेस्तरां में दिए जाते हैं, इसलिए ऐसी आशंका है कि वहां से कार्ड नंबर आरोपियों के पास गए हैं।

विज्ञापन

प्रभावितों को मिलेगी पूरी रकम
मोघे के मुताबिक, एक्सिस बैंक प्रभावित ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड बदल रहा है।जितनी राशि कटी है, वह वापस हो रही है। आरबीआई को घटना की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed