फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Avoid crowding, do not call more than one third low level staff to offices, Centre orders to all its departments

केंद्र का विभागों को आदेश, भीड़भाड़ से बचें और कार्यालयों में अधिक कर्मियों को ना बुलाएं

Thu, 23 Apr 2020 08:28 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 23 Apr 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
Avoid crowding, do not call more than one third low level staff to offices, Centre orders to all its departments
coronavirus - फोटो : PTI

केंद्र सरकार के सभी विभागों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि वह कार्यालयों में सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करें। कार्मिक मंत्रालय के परिपत्र के अनुसार, विभागों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि भीड़भाड़ रोकने के लिए उप-सचिव से नीचे स्तर के एक तिहाई से अधिक कर्मचारियों को कार्यालय नहीं बुलाया जाए। साथ ही आपस में दूरी बनाकर चलने के नियम का अनुपालन हो।

विज्ञापन


यह कदम तब उठाया गया है जब हाल ही में, उप-सचिव स्तर से नीचे के एक-तिहाई से अधिक अधिकारियों/कर्मचारियों को कुछ मंत्रालयों और विभागों के कार्यालयों में बुलाया जा रहा है। परिपत्र में कहा गया है कि कार्यालयों में इस तरह की भीड़ कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए उठाए जा रहे उपायों को खतरे में डाल सकती है। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि यह दोहराया जा रहा है कि उप-सचिव स्तर से नीचे के कर्मियों की उपस्थिति संबंधी दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। केंद्र सरकार में फिलहाल 48.34 लाख कर्मी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने गृह मंत्रालय द्वारा 15 अप्रैल को लॉकडाउन के संबंध में जारी किए गए संशोधित दिशानिर्देश का हवाला दिया है जिसमें कहा गया है कि उप-सचिव के स्तर से ऊपर के सभी अधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे जबकि बाकी कर्मियों का एक तिहाई हिस्से को ही जरूरत के मुताबिक कार्यालय पहुंचना है। 

कार्मिक मंत्रालय ने कहा कि इस दिशानिर्देश की भावना यह है कि कार्यालयों में भीड़भाड़ से बचा जाए और आपस में दूरी सुनिश्चित किया जाए। उसने कहा कि विभागों के प्रमुख कार्यालयों/कार्यस्थलों पर भीड़भाड़ रोकने के लिए अपने कर्मियों को अलग अलग कालखंडों पर कार्यालय आने का निर्देश दे सकते हैं। 


कार्मिक मंत्रालय ने पिछले महीने कर्मचारियों के लिए तीन कालखंडों सुबह नौ बजे से साढे पांच बजे तक, साढ़े नौ बजे से शाम छह बजे तक और दस बजे से शाम साढ़े छह बजे तक का सुझाव दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed