फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aviation Secretary Rajiv Bansal said India needs to start thinking about US-like 'TSA' security at airports

Airports: देश के हवाईअड्डों पर अमेरिका जैसी 'TSA' सुरक्षा जरूरी, MoCA के अधिकारी ने क्यों कही ये बात

Sat, 29 Apr 2023 03:13 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 29 Apr 2023 03:13 PM IST
सार

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव राजीव बंसल ने अमेरिका में 9/11 के हमले का हवाला देते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी विमानन घटना 9/11 है। इसके बाद अमेरिका ने अपनी सुरक्षा में बदलाव किया।

विज्ञापन
Aviation Secretary Rajiv Bansal said India needs to start thinking about US-like 'TSA' security at airports
उड्डयन मंत्रालय के सचिव राजीव बंसल - फोटो : एएनआई

विस्तार

नागर विमानन मंत्रालय में सचिव राजीव बंसल ने देश के हवाईअड्डों की सुरक्षा और मजबूत करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय और चुनौतियों को देखते हुए भारत को हवाईअड्डों पर अमेरिका जैसी परिवहन सुरक्षा प्रशासन (टीएसए) सुरक्षा के बारे में सोचने की जरूरत है। 

विज्ञापन

विमानन सचिव ने कहा कि भारत को टीएसए की तर्ज पर हवाईअड्डों की सुरक्षा के लिए एक विशेष बल तैयार करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने इस बारे में  देश के विमानन हितधारकों से उनके सुझाव और विचार मांगे हैं।

विज्ञापन


9/11 हमले का दिया हवाला

राजीव बंसल ने अमेरिका में 9/11 के हमले का हवाला देते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी विमानन घटना 9/11 है। इसके बाद अमेरिका ने अपनी सुरक्षा में बदलाव किया। उसने सुरक्षा मजबूत करने के लिए टीएसए का गठन किया। उन्होंने कहा कि शायद यही समय है, जब भारत को भी इस पर सोचने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंसल ने कहा कि देश में उड्डयन का विकास बहुत तेजी से बढ़ रहा है। हमें आने वाले समय में चुनौतियां भी दिखाई देंगी, इसलिए देश में TSA जैसी सुरक्षा होना चाहिए।


क्या है TSA

बता दें, टीएसए या परिवहन सुरक्षा प्रशासन एक सरकारी संगठन है जो देश के परिवहन प्रणालियों की रक्षा के लिए काम करता है। 2001 में 11 सितंबर के हमलों के तुरंत बाद तैयार टीएसए होमलैंड सिक्योरिटी विभाग का हिस्सा है, जो 50,000 से अधिक लोगों को अमेरिकी राजमार्गों, रेलमार्गों, बसों, जन परिवहन प्रणाली, बंदरगाहों और हवाईअड्डे यात्रियों के लिए सुरक्षित रखने के लिए रोजगार प्रदान करता है।

मांगे सुझाव

सचिव राजीव बंसल ने कहा कि मुझे खुशी होगी अगर इस बारे में कोई सुझाव दे। 

वर्तमान में देश में दो सुरक्षा एजेंसी 

वर्तमान में, भारत में दो पेशेवर सुरक्षा एजेंसियां केंद्रीय उद्योग सुरक्षा बल (CISF) और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) हैं, जो हवाईअड्डा की देखरेख कर रही हैं। यह एजेंसी देश के गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करती हैं। हालांकि, कई अन्य एजेंसियां भी परिवहन के जरिए आने-जाने वालों की संरक्षा और सुरक्षा का काम संभाल रही हैं। कस्टम्स, इमिग्रेशन और डीजीसीए भी सेफ्टी के लिए इंडियन एविएशन का हिस्सा हैं। 

हवाईअड्डों की बढ़ रही संख्या

देश में लगातार हवाईअड्डों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए सरकार अपने हवाईअड्डों की सुरक्षा में सुधार करने में लगी हुई है। राजीव बंसल ने कहा कि आज हमारे पास 148 हवाईअड्डे हैं। हमें अगले तीन वर्षों में लगभग 220 हवाई अड्डे तैयार किए जाएंगे। देश के सबसे छोटे हवाई अड्डों से लेकर दिल्ली के सबसे बड़े तक हमारे पास एक सुरक्षा प्रणाली होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ ने 148 में से 66 हवाईअड्डों पर अपनी सुरक्षा तैनात की है।


देश में नहीं हुआ बड़ा कोई हादसा

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) की 27 अप्रैल को स्थापना दिवस पर, बीसीएएस के महानिदेशक (डीजी) जुल्फिकार हसन ने कहा कि 21वीं सदी में देश में उड्डयन में कोई बड़ी घटना नहीं हुई है, लेकिन बाकी दुनिया में बहुत कुछ हुआ है। बीसीएस अपनी पूरी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed