फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Average temperature between April to June is likely to be 0.5 degree

इस बार पहले से ज्यादा होगी गर्मी, एक डिग्री तक अधिक हो सकता है तापमान

Tue, 02 Apr 2019 10:06 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 02 Apr 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
Average temperature between April to June is likely to be 0.5 degree
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

इस बार गर्मी पहले से अधिक पड़ने वाली है। अप्रैल से जून के बीच मध्य और उत्तर भारत में औसत तापमान आधा डिग्री सेल्सियस तक अधिक रह सकता है। मौसम विभाग ने इस बारे में पूर्वानुमान जारी किए हैं। अनुमान के मुताबिक इन तीन महीने में तापमान दिन और रात में आधा डिग्री अधिक रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में इस बार पहले से अधिक गर्मी होगी। यहां न्यूनतम और औसत तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक होगा। विभाग ने ये भी कहा है कि भीषण गर्मी के कारण इस बार लू की स्थिति भी गंभीर रहने वाली है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोस्टल कर्नाटक, उत्तर कर्नाटक का अंदरूनी हिस्सा, रायलसीमा और तेलंगाना में अप्रैल से जून के दौरान भीषण गर्मी पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान यहां औसत तापमान सामान्य के मुकाबले 0.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 1 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रिकॉर्ड किया जाएगा। वहीं जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, सब हिमालयन, वेस्ट बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में रात के समय तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed