{"_id":"5d404d618ebc3e6caa3bb63f","slug":"autorickshaw-driver-arrested-for-assaulting-woman-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में महिला यात्री को देखकर अश्लील हरकत करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऑटो में महिला यात्री को देखकर अश्लील हरकत करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार
Tue, 30 Jul 2019 08:21 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 30 Jul 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के कांदीवली में एक महिला यात्री से अश्लील हरकत करने वाले ऑटो रिक्शा चालक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना का पता तब चला जब पीड़िता की एक दोस्त ने सोमवार की देर रात घटना के बारे में ट्वीट किया और मुंबई पुलिस को इसमे टैग कर दिया।
विज्ञापन
उसकी दोस्त ने ट्वीट किया था, ‘रिक्शा चालक रियर व्यू आइने में मेरी दोस्त को देखकर हस्तमैथुन कर रहा था। उसने उसे कांदीवली स्टेशन से रात दस बजकर 50 मिनट पर अपने ऑटो में बिठाया। उसे जैसे ही इसका आभास हुआ, वह डर गई और बीच रास्ते में ही रिक्शा से उतर गई।’
विज्ञापन
कांदीवली पुलिस ने पीड़िता का बयान उसके आवास पर रिकॉर्ड किया जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि बाद में ऑटो रिक्शा चालक संदीप शुक्ला का पता लगाकर उसे कांदीवली स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन