फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Auto drivers wearing Helmets due to e challan in Pune

अब हेलमेट पहनकर ऑटो चला रहे ड्राइवर, इसलिए मिल रहे थे ई-चालान

Sun, 06 Jan 2019 11:15 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 06 Jan 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Auto drivers wearing Helmets due to e challan in Pune
Pune auto drivers - फोटो : social media

महाराष्ट्र के पुणे शहर से अनोखा वाक्या सामने आया है। यहां के ऑटो चालक हेलमेट पहनर वाहन चला रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें हेलमेट न पहनने के कारण ई-चालान मिल रहे हैं। ऐसे में पुलिस और जुर्माने से बचने के लिए उनके पास और कोई दूसरा रास्ता नहीं है।


loader

ट्रैफिक पुलिस की गलती का शिकार बन रहे ऑटो चालक

ऑटो चालकों को ट्रैफिक पुलिस की गलती के चलते ई-चालान मिल रहे हैं। पुलिस मान रही है कि ये चालान गलती से कट गए हैं। दरअसल शहर में 1 जनवरी से बाइक चलाते वक्त हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। जो लोग इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं उनके घर ई-चालान पहुंच रहे हैं। 

इल मामले में ट्रैफिक पुलिस के डिप्टी कमिश्नर तेजस्वी सातपुते का कहना है कि हर दिन वह पांच हजार चालान काट रहे हैं। जिसमें तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के चालान गलती से कट गए हैं। सातपुते का कहना है कि ऐसे मामले सामने आने के बाद गलत तरीके से भेजे गए ई-चालान को रद्द कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed