फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   authors receive Academy Award in Literature festival, winners discuss e-books, digital world

24 भाषाओं के लेखकों को 'साहित्योत्सव' में अकादमी पुरस्कार, डिजिटल दुनिया पर हुई चर्चा

Tue, 13 Feb 2018 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Feb 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
authors receive Academy Award in Literature festival, winners discuss e-books, digital world

साहित्य अकादमी के वार्षिक समारोह साहित्योत्सव का सोमवार से आगाज हो गया। छह दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेताओं को अवॉर्ड दिए गए। हिंदी के रमेश कुंतल मेघ समेत 24 लोगों को अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया। साहित्य प्रेमियों को उनसे रूबरू होने और सवाल पूछने का मौका भी मिला। 

विज्ञापन


कमानी सभागार में आयोजित समारोह में साहित्य अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रशेखर कंबार और मुख्य अतिथि किरन नागरकर उपस्थित रहे। लेखकों ने मौजूदा दौर में ई-बुक्स, डिजिटल दुनिया व तकनीकी को लेकर चर्चा की। उन्होंने माना कि लेखकों की रचनाएं ज्यादा लोगों तक पहुंच रही हैं, लेकिन इसके बाद भी लोगों में पढ़ने की आदत खत्म हो रही है। बड़ी कहानी और लेख पढ़ने वाले कम हो रहे हैं। लेखकों ने कहा कि अब शॉर्ट स्टोरी का जमाना है। 
विज्ञापन


उर्दू में साहित्य अकादमी पुरस्कार पाने वाले मोहम्मद बेग अहसास ने कहा कि तकनीकी का लेखकों को फायदा हुआ है। हमारी रचनाएं अब सीमित दायरे या भाषा में सिमटी नहीं हैं। हमारे पास तकनीकी में कई विकल्प हैं, जिससे हिंदी लेखन को दूसरी भाषा में बदलकर पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पाठकों का दायरा बढ़ा है। कश्मीरी भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार पाने वाले अवतार कृष्ण रहबर ने कहा कि तकनीकी ने लोगों को पढ़ने की आदत खत्म कर दी है। लोग अब अखबार तक नहीं पढ़ रहे हैं। वह सिर्फ हेडिंग पढ़कर छोड़ देते हैं। लोग शॉर्ट स्टोरी पढ़ना चाहते हैं, वह भी तब, जब वह बेहतर हो और मोबाइल पर उपलब्ध हो। किताबें तो हाथों में दिखती ही नहीं हैं। 


चंद्रशेखर कंबार चुने गए नए अध्यक्ष

साहित्योत्सव के साथ ही सोमवार को साहित्य अकादमी अध्यक्ष का चुनाव हुआ। सामान्य परिषद के 93 सदस्यों ने मतदान के जरिये चंद्रशेखर कंबार को नया अध्यक्ष चुना। उन्होंने प्रतिभा राय को पीछे छोड़ा। अध्यक्ष पद की दौड़ में कुल तीन लोग थे। चंद्रशेखर कंबार कन्नड़ भाषा के मशहूर लेखक हैं। सोमवार को ही उन्होंने अध्यक्ष पद का भार भी ग्रहण कर लिया। उपाध्यक्ष पद पर माधव कौशिक जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed