फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   G20 Summit 2023 Australian PM Anthony Albanese Clicks Selfie With PM Modi Calls G20 Successful News in Hindi

G20 Summit: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज ने पीएम मोदी के साथ ली सेल्फी, जी-20 सम्मेलन को सफल बताया

Sun, 10 Sep 2023 07:55 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 10 Sep 2023 07:55 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने कहा कि पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हुए हैं। यह एक ऐसा रिश्ता है, जिसमें हमें निवेश करने की जरूरत है। 

विज्ञापन
G20 Summit 2023 Australian PM Anthony Albanese Clicks Selfie With PM Modi Calls G20 Successful News in Hindi
G20 Dinner Party - फोटो : ANI

विस्तार

भारत की अध्यक्षता में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कई देशों के नेता दिल्ली आए हुए हैं। इस दौरान, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन को सफल करार दिया। साथ ही कहा कि दोनों के बीच अच्छी द्विपक्षीय चर्चा हुई। इसका जिक्र उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में किया। उन्होंने पीएम मोदी के साथ सेल्फी भी ली।

विज्ञापन

अच्छी द्विपक्षीय चर्चा हुई
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनीज ने एक्स पर लिखा कि आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित एक सफल जी-20 बैठक के बाद ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) के संपन्न होने के बारे में एक अच्छी द्विपक्षीय चर्चा हुई।

विज्ञापन




मई में पीएम मोदी गए थे ऑस्ट्रेलिया
बता दें, एंथनी अल्बनीज शुक्रवार को जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे थे। इससे पहले, मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा पर थे, तब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का भी दौरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों देशों के रिश्ते मजबूत
ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा कि पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हुए हैं। एंथनी अल्बनीज ने कहा कि यह एक ऐसा रिश्ता है, जिसमें हमें निवेश करने की जरूरत है। भारत के साथ हमारी मजबूत साझेदारी ऑस्ट्रेलिया को व्यापार, निवेश और कारोबार तथा क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता में लाभ पहुंचाएगी।

G20 Summit 2023 Australian PM Anthony Albanese Clicks Selfie With PM Modi Calls G20 Successful News in Hindi
PM Modi With Australian PM - फोटो : ANI
पीएम मोदी से छह बार मिले हैं एंथनी अल्बनीज
इसके अलावा, उन्होंने भारत को दिए जाने वाले महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि वह पीएम मोदी से छह बार मिले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय के योगदान के कारण ऑस्ट्रेलिया एक बेहतर जगह है और वह दोनों देशों के बीच और अधिक अच्छे संबंध देखना चाहते हैं। इस बीच, ट्विटर पर ने एंथनी अल्बनीज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत हमारे दोनों देशों में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed