फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Australian High Commissioner on India link to Nijjar hit Pannun plot We discuss these issues sensitively

Australian High Commissioner: भारत पर कनाडा और अमेरिका के आरोप से ऑस्ट्रेलिया परेशान; उच्चायुक्त ने कही यह बात

Thu, 14 Dec 2023 01:16 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 14 Dec 2023 01:16 AM IST
सार

इससे पहले भारत ने कनाडा के आरोपों को सिरे से नकार दिया था। सरकार ने कहा था कि कनाडा ने अपनी धरती पर एक खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या मामले में भारत की संलिप्तता के आरोपों को लेकर कोई सबूत साझा नहीं किया है।

विज्ञापन
Australian High Commissioner on India link to Nijjar hit Pannun plot We discuss these issues sensitively
Australian High Commissioner - फोटो : ANI

विस्तार

एक असफल हत्या की साजिश में भारतीयों का हाथ होने के अमेरिका के आरोपों और सिख अलगाववादी की हत्या से संबंधित कनाडा के आरोपों पर ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को कहा कि उसे इन मामलों पर चिंता है। हालांकि, उसने इस बात पर जोर दिया कि नई दिल्ली और कैनबरा संवेदनशील मुद्दों को सुलझाने में में सक्षम हैं। 

विज्ञापन


एशिया सोसाइटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एक इंटरैक्टिव सत्र में भारत में नवनियुक्त ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने कहा कि दोनों पक्ष इन मुद्दों पर सावधानीपूर्वक चर्चा करते हैं। नवनियुक्त दूत ने कहा कि भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया की भागीदारी 'फाइव-आइज' पार्टनर के रूप में कम और भारत के मित्र के रूप में अधिक है। द फाइव आइज (एफवीईवॉय) एक खुफिया-साझेदारी गठबंधन है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड और यूके शामिल हैं।
विज्ञापन


इससे पहले भारत ने कनाडा के आरोपों को सिरे से नकार दिया था। सरकार ने कहा था कि कनाडा ने अपनी धरती पर एक खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या मामले में भारत की संलिप्तता के आरोपों को लेकर कोई सबूत साझा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश राज्य मंत्री ने संसद में कही यह बात
विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने बीते शुक्रवार को लोकसभा में कहा था कि सरकार ने कनाडा को उस देश में भारत विरोधी तत्वों की गतिविधियों पर अपनी चिंताएं बताई हैं। हमने ओटावा से ऐसे तत्वों को पनाह नहीं देने को कहा है। इसके अलावा हमने उनके खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार ने कनाडा में हिंसा के किसी भी कृत्य में शामिल होने के आरोपों को खारिज कर दिया है।


कनाडा और अमेरिका के क्या आरोप?
बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 18 जून को कनाडाई धरती पर खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संलिप्तता का सनसनीखेज आरोप लगाया था। हालांकि, भारत ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया था। वहीं, अमेरिका के संघीय अभियोजकों ने निखिल गुप्ता पर अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता रखने वाले सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू को जान से मारने की नाकाम साजिश में एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed